स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रफ्तार का कहर : हिमालयन हाइट्स के पास सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

हिमालयन हाइट्स के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

हरिश साहू, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के हिमालयन हाइट्स के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सड़क दुर्घटना में युवक के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक कौन है, कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस उक्त हादसे के बाद इसकी जांच में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपनी दोपहिया वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हुआ। गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि युवक सड़क के दूसरे तरफ हवा में उड़ कर गिर पड़ा। सिर के बल गिरने के कारण पीछे भाग में गंभीर चोंट आई है।

भाजपा नेता निश्चय बाजपेई और विद्या भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुहास देशपांडे हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना 112 को दी। 112 की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बता दे कि राजधानी रायपुर में कुछ दिनों पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अभियान के रूप में चलाया गया था।

उक्त अभियान का असर शहर की जनता पर होता नहीं दिख रहा है। अभियान के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने, हाइवे एवं जरूरी सड़कों, महत्वपूर्ण स्थानों पर धीमी रफ्तार में गाड़ी चलाने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करने एवं अन्य जानकारियां प्रदान की गई थी। किंतु बढ़ते हुए सड़क हादसे इस ओर इशारा कर रहे है कि ऐसे अभियानों का असर लोगों पर नहीं हो रहा है।

Bol Chhattisgarh Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button