नई विग पहने बारिश इंजॉय करती दिखीं हिना खान, फैन्स बोले – आपको खुश देखकर अच्छा लगा
नई विग पहने बारिश इंजॉय करती दिखीं हिना खान, फैन्स बोले – आपको खुश देखकर अच्छा लगाटीवी एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में हिना बारिश का लुत्फ उठाती दिख रही हैं. हिना किसी पुल पर खड़ी नजर आ रही हैं, तेज बारिश हो रही है और छाता पकड़े पोज कर रही हैं. हिना ने इन तस्वीरों में अपनी वही विग पहनी हुई है जो उन्होंने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने फैन्स को दिखाई थी. इस विग की खासियत ये है कि ये हिना के ही बालों से बनी है. जब हिना को अपनी बीमारी और इसके इलाज के लिए होने वाली कीमो थैरेपी के बारे में पता चला तो हिना ने खुद ही अपने बाल कटवा लिए थे.बेहद इमोशनल था वीडियोहिना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वो अपने बाल कटवाती दिख रही थीं. हिना ने तो अपना दुख छिपा लिया था लेकिन उनका मां खुद को संभाल नहीं पा रही थीं. एक तरफ बेटी के बाल कट रहे थे और वहीं दूसरी तरफ हिना की मां सुबक सुबक कर रो रही थीं. वीडियो के आखिर में हिना अपनी मां को समझाती दिखती हैं कि ये बाल ही तो हैं. View this post on InstagramA post shared by ???? ???? (@realhinakhan)इस दौरान ही हिना ने जानकारी दी थी कि वो अपने ही इन खूबसूरत बालों की विग बनवाने वाली हैं. हिना के हेयरस्टाइल की बात करें तो असल में फिलहाल उनके बाल छोटे हैं और अपना स्टाइल चेंज करने के लिए वो अब विग लगा ले रही हैं. बता दें कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
