स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

बच्चे के PTM में जा रहे हैं तो टीचर से ये 8 सवाल जरूर पूछें, पता चल जाएगा पढ़ने में कैसा है आपका बच्चा

बच्चे के PTM में जा रहे हैं तो टीचर से ये 8 सवाल जरूर पूछें, पता चल जाएगा पढ़ने में कैसा है आपका बच्चाParenting Tips: पेरेंट्स को अपने बच्चों का खास ध्यान रखना जरुरी होता है. अगर उन्हें पढ़ाई पर फोकस न करवाया जाए तो बच्चे बिगड़ जाते हैं. स्कूल में बच्चा कैसा कर रहा है ये जानने के लिए पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग (PTM) होती रहती है. जिसमें टीचर्स बच्चों को उनके हाल के बारे में बताते रहते हैं. पीटीएम को हल्के में नहीं लेना चाहिए. पेरेंट्स को हमेशा इस मीटिंग में जाना चाहिए ताकि उन्हें अपने बच्चे की शैतानी और पढ़ाई दोनों के बारे में पता चल जाए. कई बार ऐसा होता है कि पेरेंट्स टीचर की सिर्फ बात सुनकर चले जाते हैं उन्हें पता ही नहीं होता है कि टीचर्स से बच्चों को लेकर क्या सवाल पूछने हैं. या पूछते हैं तो एक-दो सवाल और उसके बाद घर वापस आ जाते हैं. घर आने के बाद याद आता है कि टीचर से ये पूछना चाहिए था. पर अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. हम आपको कुछ सवाल (Important Question) बताते हैं जो आपको पीटीएम में टीचर्स ने जरुर पूछने चाहिए. इससे आपको पता चल जाएगा आपका बच्चा पढ़ाई में कैसा है और कितनी शैतानी स्कूल में करता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उन्हें अपने बच्चे की परफॉर्मेंस के बारे में पता चलता रहे. ऐसे में एक पैरंट्स टीचर मीटिंग ही है जहां आप अपने बच्चे के बारे में सही से जान सकते हैं. View this post on InstagramA post shared by maondutyl Mom Influencer|Parenting Expert|Mom Blogger (@maonduty)इस तरह के सवाल पूछकर आपको बच्चे के बारे में काफी चीजें पता चल जाएंगी. जो आप घर में उसके बारे में नोटिस करते हैं क्या वो स्कूल में भी वैसा करता है. जब दोनों चीजें एक-सी होंगी तो आपको आइडिया लग जाएगा कि उसे किस तरह से संभालना है और उसे ठीक करना है. क्योंकि बच्चे का बिहेवियरल जितना अच्छा होगा उसके लिए आगे चलकर उतना ही बेहतर होगा.इसके अलावा बच्चों को आपको घर में कुछ चीजें सिखानी चाहिए जिससे वो स्कूल में फ्रेंडली रहें. सबसे पहले बच्चों को घर में अनुशासन सिखाएं. ये बच्चों के लिए बहुत जरुरी होता है. बच्चों की सही परवरिश के लिए उन्हें अनुशासन में रहना जरुर सिखाना चाहिए. जब बच्चा अपने काम खुद करेगा तो उसे समझ आएगा कि कैसे चीजें होती हैं.बच्चों को डांटे नहीं (Never Scold Kids)बहुत बार ऐसा होता है कि पीटीएम में जब बच्चे की शिकायत मिलती है तो पेरेंट्स घर आकर उसे खूब डांटते हैं और कई बार तो टीचर्स के सामने भी डांट पड़ जाती है तो बच्चे को अपमानित महसूस होता है. ऐसे में उसके दिमाग पर गलत असर पड़ता है. इस वजह से हमेशा बच्चे को टीचर्स के सामने कुछ न कहें. उन्हें घर पर आकर प्यार स समझाएं कि बेटा ऐसे नहीं करते हैं आपको क्लास में ध्यान देने की जरुरत है. प्यार से बच्चा आपकी बात समझेगा भी और दोबारा वो गलती भी नहीं करेगा. नहीं को कई बार बच्चे डांट खाने के बाद जिद्दी हो जाते हैं और बार-बार एक ही गलती दोहराने लगते हैं.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है. 

बच्चों के बिहेवियर के साथ उनकी पढ़ाई का खास ध्यान रखना जरुरी होता है. अगर उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाए तो वो शैतान बन जाते हैं और पढ़ाई में बाकी बच्चों से पीछे रह जाते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button