स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Raipur शहर में अवैध प्लाटिंग व निर्माण कार्य जारी, प्रशासन के नाक के नीचे निर्माण

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

राजधानी Raipur में अवैध प्लाटिंग के साथ अवैध निर्माण भी धड़ल्ले से जारी है। अब शासन-प्रशासन का भय भू माफियाओं के मन से उतर गया है या फिर ये कहें कि तीनों के सांठ गांठ से अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण का कार्य जोरो से चल रहा है।

Raipur शहर में अवैध निर्माण

Raipur प्रदेश का राजधानी है इस लिहाज से शहर के भीतर ज़मीन और कॉम्प्लेक्स का निर्माण भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य में लापरवाही न हो। नियमों का पालन हो। जिसका पालन करवाने के लिए TNCP है।

सम्भवतः जो ठीक से कार्य नही कर रही है। क्योंकि रायपुर शहर के भीतर जन जीवन को परेशानी में पहुँचा दे ऐसे निर्माण कार्य को रोकने के लिए प्रशासन का प्रयास नज़र नही आ रहा है। शहर के भीतर ऐसे कई कॉम्प्लेक्स औऱ रेस्टोरेंट दिखाई देंगे जहां पार्किंग की सुविधा नही है।

फायर सेफ्टी का भी ध्यान नही दिया जा रहा है। आगजनी की कई घटनाएं रायपुर शहर में हाल फिलहाल हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने आंख मूंद लिया है।

अवैध निर्माण की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही

Raipur शहर में सामाजिक कार्यकर्ता और RTI एक्टिविस्ट जयराम दुबे ने ऐसे ही एक अवैध निर्माण की शिकायत प्रशासन से की है। जयराम दुबे ने यह पत्र नगर निगम आयुक्त रायपुर को प्रेषित किया है।

पत्र में लिखा है

प्रति
आयुक्त, नगर निगम रायपुर छ. ग.
विषय: भारत माता चौक पानी टंकी के पीछे अवैध दुकान निर्माण की शिकायत बाबत

महोदय,
सादर सूचना है कि भारत माता चौक गुढ़ियारी स्थित नवनिर्मित पानी टंकी के पीछे कोटा जाने वाले रोड पर बिजली के बड़े टावर के नीचे लगभग 1000 वर्ग फुट में अवैध रूप से तीन दुकान मकान तथा बाजू लगभग 5000 वर्ग फीट भूमि पर बोन्ड्रीवाल का अवैध निर्माण हो रहा है।

उक्त भूमि शासकीय रिकॉर्ड में शासकीय नाम पर दर्ज है। नियमानुसार गुढ़ियारी कोटा में लाइन विद्युत गृह टावर के नीचे स्थित है। ऐसी भूमिका पंजीयन, डायवर्सन, नक्शा पास होना कानूनन प्रतिबंधित होता है। मेरी जानकारी में उक्त भूखंड शासकीय है।

जिस पर किसी साहू ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य रमाशंकर का बताया जा रहा है। कृपया उक्त निर्माण पर रोक लगाकर उसे कब्जा मुक्त किया जाए।

नोट :- मेरे द्वारा Raipur शहर के अवैध निर्माण पर Raipur नगर निगम के जन सूचना अधिकारी के समक्ष सूचना का अधिकार एक आवेदन भी लंबित है कृपया शीघ्र सूचना देने निर्देशित करने का कष्ट करें।

यह शिकायत जयराम दुब के द्वारा 19/12/2022 को किया गया है। आज लगभग डेढ़ माह से अधिक समय होने को है निगम के द्वारा स्पष्ट कार्रवाई नही की जा रही है।

निर्माण कार्य पर रोक नही- जांच में देरी

इस संबंध में जब जोन कमिश्नर से बात किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया वह प्रशासन के वजूद पर सवाल उठाता है।
जोन कमिश्नर ने जवाब देते हुए कहा भारत माता चौक का एक मामला सामने आया था। एक निजी भूमि स्वामी के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है।
निगम से उन्होंने ने अनुमति नही ली और निगम के बगैर अनुमति के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने पर निगम ने नोटिस दिया था। नोटिस पर उसका जवाब भी आया जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण फिर से नोटिस दिया गया। जोन कमिश्नर ने कहा नोटिस की जो प्रक्रिया है वह की जा रही है।

उसके बाद कार्रवाई की जाएगी वहीं अप्रिय घटनाओं के लिए उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना या दुर्घटना घटित होता है तो उसका जिम्मेदार निर्माण करने वाला रहेगा। कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कर्ता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्माण कार्य सुरक्षित है।

RTI एक्टिविस्ट का आरोप:- इस अवैध निर्माण की शिकायत इस अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम और रायपुर कलेक्टर दोनों को की थी। लेकिन देखने में या आ रहा है कि रायपुर नगर निगम में कितनी भारी मात्रा में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अवैध निर्माण के प्रति केवल नोटिस जारी करके अपनी इतिश्री कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button