जॉब छूटी, शादी टूटी और रिश्तेदारों ने फेरा मुंह… सैफ पर हमले के बाद कैसे बर्बाद हुई बेगुनाह आकाश की जिंदगी

जॉब छूटी, शादी टूटी और रिश्तेदारों ने फेरा मुंह… सैफ पर हमले के बाद कैसे बर्बाद हुई बेगुनाह आकाश की जिंदगी
बॉलीवुड एक्टर और पटौदी रियासत के 10वें नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए जानलेवा हमले के मामले कई लोग पुलिस की गलत कार्रवाई का शिकार हो गए हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं आकाश कनौजिया. उन्हें छत्तीसगढ़ के दुर्ग से RPF ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. लेकिन जब वह मुंबई पुलिस की गिरफ्त से छूटने के बाद घर लौटे, तो उनकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी थी. उनकी नौकरी छूट गई है. उनकी शादी तय हो चुकी थी. लेकिन पुलिस कस्टडी का पता लगने के बाद लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया. यहां तक कि परिजन और दोस्त भी अब उन्हें देखकर कतराने लगे हैं. रेलवे पुलिस की एक गलती की वजह से आकाश कन्नौजिया की जिंदगी तबाह हो गई है. दरअसल, मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में संदिग्ध की फोटो दुर्ग RPF को भेजी थी. मुंबई पुलिस ने ये तक बताया था कि संदेही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से भागा है. दुर्ग रेलवे स्टेशन में शनिवार 18 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे जैसे ही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पहुंची. RPF ने ट्रेन की हर एक बोगी को चेक किया. RPF ने फोटो से मिलान कर आकाश कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया. आकाश ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के कोलाबा का रहने वाला है. चांपा में वह अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था.मुझे चाहिए इंसाफ आकाश कनोजिया कहते हैं, “मैं आज जो आपके सामने खड़ा हूं, मैं ये सोच रहा हूं कि मेरी कोई गलती नहीं थी. फिर भी मुझे वो सब झेलना पड़ रहा है. मेरी कितनी बदनामी हुई है. इतना बदनाम करना अच्छी बात नहीं है. ये किसी की जिंदगी का सवाल है. मैं गलत नहीं था. मैंने कोई गुनाह नहीं किया था. फिर मेरी फोटो क्यों वायरल की गई? मुझे इंसाफ चाहिए.”मेरी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिया जाएआकाश कहते हैं, “मेरी लोगों से यही गुजारिश है कि उन्होंने जहां-जहां मेरी फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, उन्हें प्लीज डिलीट कर दिया जाए. वरना लास्ट स्टॉप बस एक ही है… कोर्ट. मुझे वहां का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा.”मदद के लिए आगे आया शख्सइस बीच आकाश कनोजिया की मदद के लिए एक शख्स आगे आए हैं. उन्होंने कहा, “मैं इनको 11 हजार रुपये कैश दूंगा. इसके साथ ही मैं इनकी शादी की जिम्मेदारी ले रहा हूं. जब भी आकाश की शादी तय होगी, सारे खर्चे मैं ही उठाउंगा. मुंबई पुलिस ने अरेस्ट करके बाइज्जत छोड़ा है. आप लोग इसका ध्यान रखिए.”मेंटल ट्रॉमा में है बेटा- आकाश के पिताइससे पहले आकाश कनोजिया के पिता ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में बेटे का दर्द बयां किया है. कैलाश कनोजिया ने कहा, “पुलिस बिना वेरिफाई के मेरे बेटे को लेकर गई. पुलिस की इस गलती ने मेरे बेटे की जिंदगी तबाह कर दी. वह मेंटल ट्रॉमा में है. उसकी नौकरी छूट गई है. दूसरे कामों पर फोकस नहीं कर पा रहा है. घरवालों से भी नजरें नहीं मिला पाता. उसना मोटिवेशन और सेल्फ कॉन्फिडेंस खो दिया है.”कैलाश कनोजिया ने पूछा, “पुलिस ने शक में बेटे को पकड़ा और छोड़ दिया. इसके बाद मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद हो गई है. इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार है? पुलिस के इस गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव से मेरे बेटे का फ्यूचर खत्म हो चुका है.”7 साल के तैमूर और जेह के 3 साल के हो जाने के बाद करीना कपूर ने लिया ये फैसला, सिक्योरिटी को लेकर बढ़ी टेंशन?सैफ अली खान पर कब हुआ था हमला?मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को जानलेवा हमला हुआ था. एक शख्स ने चोरी के इरादे से उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया था. घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर उस रात करीब 2.30 बजे हुई. इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था. घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था. उनकी 3 सर्जरी हुई. हमले के 5 दिन बाद मिली छुट्टीहमले के बाद 5 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. इस घटना के बाद सैफ अपने पुराने घर में शिफ्ट हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में बांग्लादेश से आए एक आरोपी शरीफुल इस्लाम को अरेस्ट किया है. पुलिस की जांच जारी है.सैफ हमला मामला: आरोपी शरीफूल खोलेगा और कई राज! मुंबई पुलिस आज कोर्ट से और रिमांड मांगने की तैयारी में
