स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़

KANSA ARPAN : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कहा- विश्व के सबसे बड़े बूढ़ादेव करेंगे स्थापित, देखें वीडियो

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर। KANSA ARPAN छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के कांसा अरपन (कांसादान महाउदीम) के मुख्य कार्यक्रम शनिवार को रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित ओपन स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर प्रदेश भर से दान मिले कांसा को एक जगह एकत्रित किया गया और विश्व के सबसे बड़े बूढ़ादेव मूर्ति बनाने का संकल्प लिया। क्रांति सेना ने बताया कि दान में मिले कांसा को पीघलाकर कारीगर मूर्ति बनाएंगे। जिसे बूढ़ा तरिया (बूढ़ातालाब) में स्थापित करेंगे।

KANSA ARPAN छत्तीसगढ़िया समाज होंगे एकजुट

KANSA ARPAN बूढ़ादेव यात्रा के दूसरा चरण के अंतिम पंडाव के मौके बूढ़ा तालाब में अमित बघेल ने कहा कि बूढ़ा देव सभी छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों का भगवान है। पूरखा देवता है। हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों का भगवान है। ये महा अभियान छत्तीसगढ़िया समाजवाद है। इससे हम छत्तीसगढ़िया एक एकजुट होंगे। जाति और समाज में नहीं बंटेंगे।

फॉलो कारों क्लिक करो

KANSA ARPAN
KANSA ARPAN

समाज को एकजुट करने के इस अभियान में कुछ विरोधी लोग पीछे पड़े हैं। हर काल में षड्यंत्र हुआ है। और ये लोग हारे है। चाहे देश के आजादी हो, या प्रदेश की आजादी के लिए हो, लेकिन जीत हमेशा सत्य की हुई है।

अमित बघेल ने कहा कि दूसरे प्रदेश से आकर लोग छत्तीसगढ़ के लोगों को बांटकर राजनीति कर रहे हैं। और हम लोग समाज को जोड़कर एक कर रहे हैं। इससे हम लोग प्रदेश में छत्तीसगढ़िया वाद स्थापित करेंगे।

KANSA ARPAN अमित बघेल ने बताया कि पहली पड़ाव में मुट्ठी भर मिट्टी और इस बार कांसा अरपन (दान) के लिए प्रेरित किया। छत्तीसगढ़िया लोगों की पूंजी मिट्टी है। हम लोग अपने पूरखा देवता के स्थान से मिट्टी लाकर चौरा बनवाया। और अब इसी चौरा में बूढ़ादेव की मूर्ति स्थापित करेंगे। इसी के लिए प्रदेश भर से कांसा एकत्रित किया और अब उसे पीघलाकर विश्व के सबसे बड़े बूढ़ा देव की मूर्ति बनाएंगे।

KANSA ARPANअमित बघेल ने कहा कि सूर्य देव की रोशनी में बूढ़ादेव को स्थापित करेंगे। सूर्य रोशनी में चमकेगी। इसके बाद छत्तीसगढ़िया के व्यापार, शिक्षा, उद्योग राजनीति और समाजनीति चमकेगी। स्थानीय लोगों को उसका हक मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़िया की उन्नति होगी।

भाजपा के साथ मिलकर कांसा दान अभियान चलाने के आरोप पर अमित ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस देश में कई सांस्कृतिक यात्रा निकाले है। ये लोग सिर्फ छत्तीसगढ़ वासियों को बहकाने, दुष्प्रचार का काम कर रहे हैं। ये लोग
अब कामयाब नहीं होंगे।

इसे भी पढ़े- Kiccha Sudeep BJP : मक्खी फेम अभिनेता किच्चा सुदीप भाजपा के लिए करेंगे प्रचार, लेकिन मिली धमकी

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button