Kejriwal Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा केजरीवाल का दांव, भ्रष्टाचारी पार्टी को जनता देगी जवाब- केदार कश्यप


रायपुर। Kejriwal Chhattisgarh आम आदमी पार्टी (आप) की नजर गुजरात चुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश पर है। इस बार दोनों राज्यों में आप ताकत झोंकने जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। इसके बावजूद आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं दोनों के आगमन पर भाजपा महामंत्री व प्रवक्ता केदार कश्यप ने हमला बोला है।
फॉलो करें क्लिक करें
Kejriwal Chhattisgarh दिल्ली पंजाब में क्या किया
केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का Kejriwal Chhattisgarh कोई वजूद नहीं है। यहां के निवासी उन्हें पहचानते तक नहीं है। इसके बाद भी वह आएंगे तो क्या करेंगे। दिल्ली पंजाब में उन्होंने क्या कर लिया। ये हमारे लोगों को बरगलाने की कोशिश करेंगे। आप का दांव चलने वाला नहीं है।
केदार कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने Kejriwal Chhattisgarh वाले लोग खुद जेल के अंदर है। इनके स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन जेल में बंद है। वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। मुंह काला होने के बाद अगर ये छत्तीसगढ़ आते है, तो भी इनका स्वागत है। लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
One Comment