स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान जारी, जानें महाकुंभ के 10 बड़े अपडेट

मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान जारी, जानें महाकुंभ के 10 बड़े अपडेट प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ के बाद अब हालात पूरी तरह से सामान्य हैं. फिलहाल 13 अखाड़ों का अमृत स्नान जारी है. महाकुंभ के दौरान भगदड़ जैसे हालात कैसे बने और अब वहां आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हो रही, इस पर पीएम नरेंद्र मोदी खुद पल पल की अपडेट्स ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रशासन के आला अधिकारियों के लागातर संपर्क में हैं. उन्होंने प्रशासन को पहले ही निर्देश दे दिया है कि महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. आपको बता दें कि आज मौनी अमावस्या के मौके पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि बीती रात से लेकर अब तक महाकुंभ में क्या कुछ हुआ है और अब वहां कैसे हालात हैं. जानें टॉप 10 अपडेट्स:-1. देर रात हुआ क्या थाबुधवार को मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार शाम से ही संगम घाट पर पहुंचने लगी थी. मंगलवार रात होते होते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाट के आसपास मौजूद थी. बताया जाता है कि इसी दौरान त्रिवेणी पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. उस स्थिति में फंसने के कारण कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. त्रिवेणी से जो तस्वीरें सामने आई थी उसमें घाट के आसपास श्रद्धालुओं के कपड़े और चप्पल बिखरे पड़े दिख रहे थे. 2. कैसे चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशनभगदड़ जैसी स्थिति में जितने भी लोग फंसे थे या जो घायल हुए उन्हें मौके पर तैनात प्रशासन की टीम ने तुरंत घटनास्थल से बाहर निकाला. घटनास्थल से पास के अस्पताल तक घायलों को पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया. इस घटना में अभी तक कितने श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं. इसके बार में प्रशासन की तरफ कोई एक आंकड़ा नहीं दिया गया है. हालांकि, ये बात साफ कर दी गई है जो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है. और वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर अपने घर जा सकेंगे. 3. पहले अमृत स्नान रोका, फिर दोपहर में मिली इजाजतमहाकुंभ में भगदड़ के बाद पहले ये बात सामने अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया, लेकिन दोपहर तक हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने अखाड़ों के लिए अमृत स्नान की तैयारी की, जिसके बाद बारी बारी से अखाड़े अमृत स्नान कर रहे हैं.4.सीएम योगी ने बताया- कैसे हुआ हादसामहाकुंभ हादसे पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग संगम नोज की तरफ जाने के लिए बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े, जिसमें कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. अब प्रयागराज में हालात सामान्य हैं, लेकिन भीड़ का दबाव है. प्रयागराज में 8-10 करोड़ लोग मौजूद हैं. उन्होंने संगम घाट पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वह संगम की तरफ जाने से बचें. जो जिस घाट पर वह वहीं पवित्र स्नान करें. साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह किसी तरह की अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें. 5. पीएम मोदी भी हर स्थिति पर बनाए हुए हैं नजरप्रयागराज में संगम तट पर भगदड़ जैसे हालात बनने की खबर मिलने के बाद ही से पीएम मोदी भी यूपी के सीएम और प्रशासन के आला अधिकारियों से लगातार संपर्क में है. बताया जा रहा है कि वह सीएम योगी से मौजूदा हालात को लेकर पल-पल की खबर ले रहे हैं. उन्होंने सुबह से अब तक सीएम योगी को 4 बार फोन कर उनसे बात की है. साथ ही पीएम मोदी ने जरूरत पड़ने हर तरह की मदद देने का आश्वासन भी दिया है.जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अपील#WATCH | Maha Kumbh Stampede | Prayagraj, Uttar Pradesh: Jagadguru Swami Rambhadracharya Ji says, “I appeal to all the devotees that because a large crowd has gathered in Prayagraj today, they should not insist on taking a holy dip only at the Sangam Ghat. As of now, they should… pic.twitter.com/KV7KZ9ptfn— ANI (@ANI) January 29, 20256.जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी की श्रद्धालुओं से अपील जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति बनने की खबर मिलने के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं से खास अपील की है. उन्होंने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं के लिए एक संदेश जारी किया है. उन्होंन इस संदेश में कहा है कि प्रयागराज में क्षमता से ज्यादा भीड़ उमड़ी है. इस स्थिति को देखते हुए वे संगम पर आज के स्नान को टाल दें. अपने-अपने शिविर से ना निकलें. उन्होंने अखाड़ों से भी अपील करते हुए कहा है कि वे आज का स्नान टाल दें. 7. पीएम मोदी ने जताया दुखमहाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति होने को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने…— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 20258.सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठकमहाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे के तमाम आला अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की. इस बैठक में उन्होंने मौजदा हालात का जायजा लेने के साथ-साथ भविष्य की तरह की स्थिति उत्पन्न ना हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों से भी जानना चाहा है कि आखिर ये भगदड़ जैसी स्थिति पैदा कैसे हुई. और इसे समय रहते नियंत्रित करने में देरी कैसे हुई. 9. 8 से 10 करोड़ पहुंचे हैं महाकुंभप्रशासन के अनुसार मौनी अमावस्या के मौके पर  8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के महाकुंभ पहुंचने और संगम में पवित्र डुबकी लगाने की उम्मीद है. प्रशासन के अनुसार सुबह से अब तक कई करोड़ लोगों पवित्र स्नान कर भी लिया है. जबकि शाम होते होते ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार भी जा सकता है. प्रशासन ने सभी प्रबं किए हुए हैं ताकि किसी श्रद्धालुओं को कई दिक्कत या परेशानी ना हो.10. CM योगी ने की रेलमंत्री से बात-प्रयागराज से ज्यादा ट्रेनें चलाने को कहामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात की.योगी ने प्रयागराज से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने के लिए रेलमंत्री को कहा है. प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए आए हुए लोगों को जल्दी और आसानी से शहर से निकला जाए इसके लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाई जाए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि हर 4 मिनट में एक ट्रेन प्रयागराज आ और जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने योगी आदित्यनाथ को बताया 360 से ज्यादा ट्रेन आज प्रयागराज से चलाई जा रही है. महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद जल्द से जल्द श्रद्धालुओं को ट्रेन के जरिए प्रयागराज से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

महाकुंभ में भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद से ही प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से संपर्क में बने हुए है. वह उन्हें सुबह कई बार फोन कर मौजूदा स्थिति की सूचना ले चुके हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button