स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आखिरी हिंदू माह फाल्गुन फरवरी की इस तारीख से हो रहा है शुरू, यहां देखिए व्रत और त्योहार की लिस्ट

आखिरी हिंदू माह फाल्गुन फरवरी की इस तारीख से हो रहा है शुरू, यहां देखिए व्रत और त्योहार की लिस्टHindu month 2025 : हिंदू कैलेंडर (hindu calendar 2025) के अनुसार साल का आखिरी महीना फाल्गुन होता है, जो धार्मिक रूप से बहुत खास माना जाता है. क्योंकि इस महीने में महाशिवरात्रि, होली, आमलकी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं. इसके अलावा फाल्गुन महीने (falgun month start date 2025) को मांगलिक कार्यों के लिए बहुत भी अच्छा माना जाता है, जैसे- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि. ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना और इसमें पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत, पर्व और विवाह मुहूर्त की लिस्ट.  सूर्य और बुध के पूर्ण युति से इन 3 राशियों के आ सकते हैं अच्छे दिनकब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह 2025 – When is the month of Falgun starting in 2025पंचांग के अनुसार साल 2025 में फाल्गुन का महीना 13 फरवरी दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है और समापन 14 मार्च दिन शुक्रवार को. फाल्गुन माह के व्रत और त्योहार 2025 – Fasts and festivals of Falgun month 202516 फरवरी 2025, रविवार को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी    24 फरवरी 2025, सोमवार को विजया एकादशी25 मार्च 2025, मंगलवार प्रदोष व्रत26 फरवरी 2025, बुधवार महा शिवरात्रि    27 फरवरी 2025, गुरुवार फाल्गुन अमावस्या    1 मार्च 2025, शनिवार फुलैरा दूज    10 मार्च 2025, सोमवार आमलकी एकादशी    13 मार्च 2025, गुरुवार होलिका दहन    14 मार्च 2025, शुक्रवार होली    फाल्गुन माह में क्या करें –  What should to do in falgunफाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना जरूर करें.हर दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.जरूरतमंद की सहायता करेंइस माह में अन्न का दान करेंफाल्गुन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए.फाल्गुन माह में क्या न करें – What should not to do in falgunफाल्गुन महीने में मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई रखें. फाल्गुन माह के विवाह मुहूर्त 2025 – Falgun Month vivah Muhurat 202513, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25 फरवरी है.वहीं, मार्च में 1,2,6,7 और 12 है.  (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

आइए जानते हैं साल 2025 में कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना और इसमें पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत और पर्व की लिस्ट.  
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button