Live News : दिल्ली चुनाव से 5 दिन पहले AAP को तगड़ा झटका, एक ही दिन 7 विधायकों का पार्टी से इस्तीफा
Live News : दिल्ली चुनाव से 5 दिन पहले AAP को तगड़ा झटका, एक ही दिन 7 विधायकों का पार्टी से इस्तीफादूसरी ओर, आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया, जिसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई. फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को 2024-25 की आर्थिक सर्वे पेश किया. वहीं, शनिवार एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने देर शाम आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, अभी सेना की तरफ से आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है. नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव करमाड़ा के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. महाराष्ट्र के चेम्बूर के सुमन नगर में मेट्रो निर्माण के दौरान एक लोहे का खंभा सोसायटी की सुरक्षा दीवार पर गिर गया. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ और दूसरे इलाकों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के मामले बढ़कर 130 हो गए हैं. इनमें से 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. 130 मरीजों में पुणे नगर निगम के 25 मरीज हैं. निगम में जोड़े गए गांवों से 74 मरीज हैं. अब तक इस बीमारी से 2 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में GB सिंड्रोम के कारण पुणे में 56 साल की महिला और सोलापुर में 40 साल के व्यक्ति की मौत हो चुकी है.LIVE UPDATES:
