LIVE: आज का दिन ऐतिहासिक, 33 साल का सपना पूरा हुआ: विड़िन्यम पोर्ट पर मदरशिप सैन फर्नांडो के स्वागत समारोह में करण अदाणी

LIVE: आज का दिन ऐतिहासिक, 33 साल का सपना पूरा हुआ: विड़िन्यम पोर्ट पर मदरशिप सैन फर्नांडो के स्वागत समारोह में करण अदाणी
भारत के सबसे बड़े ट्रांसशिपमेंट पोर्ट अदाणी पोर्ट्स ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बीते दिन विड़िन्यम पोर्ट पर पहला कंटेनर शिप ‘सैन फर्नांडो’ पहुंचने के साथ ही इसने नया इतिहास रचा है. आज यानी शुक्रवार को विड़िन्यम पोर्ट पर पहली मदर शिप का आधिकारिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है. अदाणी समूह के विड़िन्यम बंदरगाह के उद्घाटन समारोह में अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी पहुंचे. वहां मौजूद कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने करण अदाणी का स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कराया. अब करण अदाणी इस ऐतिहासिक समारोह को संबोधित कर रहे हैं.Vizhinjam Port First Mothership Inauguration Live Updates: 33 साल का सपना पूरा हुआ: करण अदाणीअदाणी पोर्ट्स के CEO करण अदाणी ने मदरशिप के उद्घाटन समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया.उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. आज का दिन एक बहुत लंबे इंतजार के अंत का दिन है. आज वह दिन है जब 33 साल पुराना सपना आखिरकार सच हो गया. आज वह दिन है जब हम केरल राज्य को विश्व स्तरीय बंदरगाह प्रदान करने का अपना वादा पूरा कर पाए हैं . केरल CM पिनराई विजयन ने करण अदाणी का जताया आभारकेरल CM पिनराई विजयन ने इस उट्घाटन समारोह को संबेधित करते हुए कहा कि हम करण अदाणी का आभार व्यक्त करते हैं. करण अदाणी यहां पहले भी कई बार आ चुक हैं. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्होंने जो प्रतिक्रिया दिखाई है, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि ये तो सिर्फ पहला चरण है, इसके बाद तीन और चरण आने वाले हैं. हम निर्माण कार्य को कम से कम 17 साल पहले पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं.अदाणी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट को पूरा सपोर्ट देने का किया वादापिनराई विजयन ने कहा कि 2028 तक विड़िन्यम पोर्ट पूरी तरह से काम करने लगेगा. विझिंजम पोर्ट को 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है.अदाणी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट को पूरा सपोर्ट देने का वादा किया हैकेरल के लिए गर्व का पल: CM पिनराई विजयनइस समारोह को संबोधित करते हुए CM पिनराई विजयन ने कहा कि यह यह केरल राज्य के लिए एक गर्व का पल है, पूरी दुनिया में कुछ ही ऐसे पोर्ट मौजूद हैं.भविष्य में कई और मदरशिप इस पोर्ट पर आएंगे. इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े जहाज भी अब विझिंजम पोर्ट पर आएंगे.उद्घाटन के बाद मदर शिप कोलंबो के लिए होगी रवानाइस समारोह में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी मौजूद हैं.जानकारी के मुताबिक, आधिकारिक उद्घाटन के तुरंत बाद, मदर शिप कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगी.विड़िन्यम पोर्ट देश का पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, जो केरल में कोवलम बीच के पास स्थित है. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी मस्क का जहाज ‘सैन फर्नांडो’ 2,000 से अधिक कंटेनरों के साथ बंदरगाह पर पहुंचा था.
