LIVE Updates: आतिशी बोलीं- ‘मुझ पर भरोसा जताने के लिए केजरीवाल का धन्यवाद’
Arvind Kejriwal Resignation दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ गया है. आप विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखाा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया किया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई बैठे फर्क नहीं पड़ता. दिल्ली मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे और किसी अन्य आम आदमी पार्टी को सीएम की कुर्सी पर बिठाया जाएगा.गौरतलब है कि रविवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. उन्होंने कहा, ‘मेरा केस लंबा चलने वाला है. मैं दो दिनों के बाद इस्तीफा दे दूंगा. अब जनता ही तय करेगी कि मुझे कुर्सी पर बैठना चाहिए या नहीं.’ हालांकि, भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है, ‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली का इतना नुकसान कर चुके हैं, कि अब उनके इस्तीफा देने से इसकी भरपाई नहीं हो सकती है.’अरविंद केजरीवाल ने लगभग छह महीने जेल में बिताए हैं. उनको प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है, जिसके चलते उनका अब जेल से बाहर आने का रास्ता साफ है. हालांकि, वह अब भी अपने ऑफिस या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते और उप-राज्यपाल वीके सक्सेना की अनुमति के बिना किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते.Arvind Kejriwal Resignation LIVE Updates…
