Quick Feed
Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाकुंभ, सीएम योगी भी मौजूद
Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाकुंभ, सीएम योगी भी मौजूदप्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं. बता दें कि वह आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा करेंगी. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद हैं. राष्ट्रपति मुर्मू संगम नोज में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी. मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी. देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा. बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था.
राष्ट्रपति मुर्मू संगम नोज में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी. मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी.
