Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी
Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, संगम में लगा रहे आस्था की डुबकीमहाशिवरात्रि का दिन…यानी महाकुंभ के अंतिम दिन उम्मीद की जा रही है कि संगम तट पर श्रद्धालु एक नया कीर्तिमान बनाएंगे. महाकुंभ में भक्तों का उत्साह चरम पर है. पूरे उत्साह और भक्ति-भाव के साथ लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं और गंगा स्नान कर पुण्य कमा रहे हैं. महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है. भारी तादाद में आए श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने भारी तैयारी कर रखी है. पूरे मेला क्षेत्र को पहले ही नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. प्रयागराज पहुंचने वाली सड़कों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. प्रयागराज की तरफ पहुंचने वाली रास्तों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.माना जा रहा है कि इस बार स्नान का आंकड़ा 67 करोड़ तक पहुंच सकता है. प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में महाशिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी हुई दिखाई दे रही है. प्रयागराज आने वाले लोग वाराणसी और अयोध्या भी जा रहे हैं. इसी बात को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि वाराणसी आने वाले …या अयोध्या आने वाले श्रद्धालु बाकी दोनों तीर्थों में भी शामिल हो रहे हैं.LIVE UDPATES:
