Mahakumbh 2025 LIVE: तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का ‘संगम’, पहले ही स्नान में दिखा जनसैलाब, श्रद्धालु हुए मुग्ध
Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. पौष पूर्णिमा के दिन आज पहला शाही स्नान है. लाखों लोग आज संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. सुबह 9:00 बजे तक तकरीबन 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है. पौष पूर्णिमा यानि आज बुधादित्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. स्नान के बाद सकल कामना सिद्धी, जनकल्याण व राष्ट्र अभ्युदय के लिए यज्ञ-अनुष्ठान आरंभ हो जाएगा. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से पूर्व रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई. बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ ही पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने संगम में डुबकी लगाई. संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे सनातन आस्था से सबसे आयोजन महाकुंभ 2025 में अनेक रंग देखने को मिल रहे हैं. देश के कोने-कोने से अलग-अलग वेशभूषा में साधु संत यहां पर पहुंच रहे हैं. 144 साल बाद महाकुंभ के लिए कुछ खास संयोग बन रहा है. हर कोई कुंभ जाने से अपने आप को नहीं रोक पा रहा अलग-अलग तरह के महात्माओं के स्वरूप अलग-अलग तरह के अखाड़ा प्रमुख कुंभ के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं.महाकुंभ की महाकवरेज के लिए क्लिक करें… Mahakumbh LIVE Updates