स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं राष्ट्रपति की 18 ‘दत्तक बेटियां’, लौटीं लाशें

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं राष्ट्रपति की 18 ‘दत्तक बेटियां’, लौटीं लाशें

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा में भीषण सड़क हादसे में 18 महिलाओं की मौत हो गई. यह हादसा पिकअप के पलटने की वजह से हुआ. पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे. हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ है. पिकअप खाई में गिर गई थी. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सभी मृतक बैगा आदिवासी समुदाय के थे. आदिवासियों के इस समुदाय को राष्ट्रपति ने गोद लिया था. यह एक संरक्षित जनजाति समुदाय है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ.  उन्होंने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे तथा जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. ये भी पढ़ें-: छत्तीसगढ़ : सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगलों में मुठभेड़, DRG जवानों ने एक नक्सली को मार गिरायाछत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, दो जवान घायल 

हादसे में मरने वाली सभी महिलाएं हैं. 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button