स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

लेबनान में हिज्बुल्लाह के सदस्यों के पेजर्स में धमाका, ईरान के राजदूत समेत 1000 से ज्यादा जख्मी

लेबनान में हिज्बुल्लाह के सदस्यों के पेजर्स में धमाका, ईरान के राजदूत समेत 1000 से ज्यादा जख्मी लेबनान में अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह (Hezbollah) को निशाना बनाकर हमला किया गया है. लेबनान में हिज्बुल्लाह सदस्‍यों के हजारों पेजरों में मंगलवार को विस्‍फोट (Lebanon Pagers Explode) हुआ है. इस घटना में एक हजार से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हुए हैं. हिज्बुल्लाह पर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगा रखा है. लेबनान में राजनीतिक और सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों को ईरान का समर्थन है. पेजर धमाकों में ईरान के राजदूत के भी घायल होने की खबर है. हिज्बुल्लाह ने इस हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है. साथ ही दावा किया है कि यह सबसे बड़ी सुरक्षा चूक है, जिसका वह सामना कर रहा है. एक ही वक्‍त पर फट गए : हिजबुल्‍लाह इसके साथ ही हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि सभी पेजर लगभग एक ही समय में फट गए. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जिन पेजरों में विस्फोट हुआ है, वे लेटेस्‍ट मॉडल के थे. स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि देश भर में हुई घटनाओं में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं.बेरूत में दौड़ती दिखीं कई एम्‍बुलेंस इन धमाकों के बाद बेरूत के दक्षिणी इलाकों में कई एम्‍बुलेंसों को अस्‍पतालों की ओर दौड़ते देखा गया है. एक सूत्र ने कहा कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, दक्षिण लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में हिजबुल्‍ला के गढ़ में “सैकड़ों हिज्बुल्लाह सदस्य अपने पेजर में विस्फोट के कारण घायल हो गए.”वहीं मध्य बेरूत में भी दर्जनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पूर्वी लेबनान में बेका घाटी में भी इसी तरह की घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. वहीं एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि दोनों दिशाओं में टायर और सिडोन शहरों के बीच दर्जनों एम्बुलेंस दौड़ती नजर आईं. अस्‍पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन स्‍थानों पर घायल हैं, उन स्‍थानों के आसपास के इलाकों में सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए और अपनी तैयारियों का स्तर बढ़ाने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सहायता के लिए तत्काल अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कहा गया है. लेबनानी रेड क्रॉस ने एक्स पर बयान में कहा कि वह “हाई अलर्ट” पर है. इजरायल पर हमले करता रहा है हिजबुल्‍लाह इज़रायली सेना ने इन धमाकों को लेकर किसी भी तरह की टिप्‍पणी से इनकार कर दिया है. ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने कहा कि लेबनान में ईरानी राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल हो गए हैं. यह घटना अपनी तरह की पहली घटना है. फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद गाजा युद्ध शुरू हो गया था. इसके बाद से ही हिज्बुल्लाह ने हमास के समर्थन में इजरायल के खिलाफ कई हमले किए हैं. 

लेबनान में हिजबुल्‍लाह (Hezbollah) सदस्‍यों के पेजरों में मंगलवार को धमाके (Lebanon Pagers Explode) हुए हैं. इसके बाद करीब एक हजार से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हो गए हैं. इन धमाकों में ईरान के राजदूत के भी घायल होने की खबर है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button