19 साल में ‘हैरी पॉटर’ की पद्मा का लुक, अफशान की लेटेस्ट तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे मूवी के फैंस
हैरी पॉटर तो आपने देखी ही होगी. बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल की अजीज बनी हैरी पॉटर सीरीज की हर फिल्म किसी अजूबे से कम नहीं थी. जादूगरी और रहस्यों की दुनिया में ले जाने वाली इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था. जे के रोलिंग के अंग्रेजी उपन्यास पर बनी हैरी पॉटर की फिल्मों में लोगों को नए नए किरदारों से रूबरू करवाया. इसमें जादू के स्कूल में हैरी के साथ डांस करने वाली इंडियन लड़कियां पद्मा भी आपने देखी होंगी. हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर में हैरी पॉटर के साथ डांस करने वाली पद्मा पाटिल इंडियन लड़की बनी थी. आपको बता दें कि पद्मा पाटिल का किरदार ब्रिटिश एक्ट्रेस अफशान आजाद ने निभाया था.View this post on InstagramA post shared by Official Afshan (@afshanazad)2005 में जब ये फिल्म आई तो अफशान काफी छोटी थीं और उनकी डस्की ब्यूटी और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था. अफशान ने हैरी पॉटर सीरीज में 2005 से लेकर 2011 तक काम किया. इसके बाद वो दूसरे हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हो गई. इस फिल्म को आए कई साल बीत चुके हैं और अफशान अब काफी बड़ी और खूबसूरत हो चुकी हैं.