स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

चिकन तलने वाले नेट से नाली की सफाई, वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट ने खोला राज

चिकन तलने वाले नेट से नाली की सफाई, वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट ने खोला राजदिनभर ऑफिस में बिजी रहने वालों के बीच अब बाहर खाना खाने का कल्चर बढ़ता ही जा रहा है और जिस तेजी से ये कल्चर बढ़ रहा है, उसी तेजी से ऐसे वीडियो भी सामने आने लगे हैं, जिसमें अनहाइजीनिक तरीके से खाना पकते देखा जा सकता है. मुंबई के रेस्टोरेंट का भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चिकन तलने वाले झारे से होटल का कर्मचारी ड्रेन साफ करता नजर आ रहा है. ये वीडियो वायरल हुआ तो खुद रेस्टोरेंट के मालिक को सफाई देने सामने आने पड़ा और असल बात बतानी पड़ी.यहां देखें वीडियो#MUMBAI | There is a hotel called ISTANBUL DARBAR near Kalpana Theater on Kurla West LBS Road, Mumbai, which is said to serve delicious food. Be careful if you eat something fried. Know the truth behind it.⤵️#viral #Viralvideo pic.twitter.com/1XOfGb3PaP— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 21, 2024चिकन के झारे से नाली की सफाई (Mumbai restaurant cleaning video)सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर सिराज नूरानी नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नीले रंग की यूनिफॉर्म पहना शख्स नजर आ रहा है, जो किचन की ड्रेन साफ कर रहा है. इस ड्रेन को साफ करने के लिए वो जिस चीज का इस्तेमाल कर रहा है, वो चिकन तलने वाले बड़े झारे के समान नजर आ रहा है. ड्रेन क्लीन करते-करते कर्मचारी कैमरे की तरफ भी देख रहा है. शायद उसे शक है कि उसका वीडियो बन रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सिराज नूरानी ने लिखा कि, ‘कल्पना थियेटर, कुर्ला के पास एक होटल है इस्तांबुल दरबार, जो स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है, लेकिन वहां का हाल क्या है.’यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by istanbuldarbar – Turkish Restaurant | Restaurant in Kurla (@istanbuldarbar)ओनर ने दी सफाई (Mumbai restaurant staff cleaning drain)इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ ही समय बाद रेस्टोरेंट के ओनर ने भी एक वीडियो जारी किया और उस झारे की पूरी हकीकत बताई. ओनर ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया और कैप्शन में लिखा कि, ‘सुनी सुनाई बातों पर बिल्कुल न आएं. रेस्टोरेंट में सफाई करने वाले झारे अलग हैं और चिकन फ्राई करने वाले झारे अलग हैं.’ ओनर का वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने भी झारे वाले वीडियो पर कमेंट किया कि, ‘ये पूरा मामला क्लियर हो चुका है.’ये भी पढ़ें: Heat Wave: IMD की चेतावनी , Delhi NCR और North India में गर्मी का प्रकोप, Rajasthan में पारा 50

हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें चिकन तलने वाले झारे से होटल का कर्मचारी ड्रेन साफ करता नजर आ रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button