स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

महाराष्ट्र के ‘सेमीफाइनल’ में नहीं चली MVA की ‘चाल’, NDA के सभी उम्मीदवार जीते; शरद पवार को झटका

महाराष्ट्र के ‘सेमीफाइनल’ में नहीं चली MVA की ‘चाल’, NDA के सभी उम्मीदवार जीते; शरद पवार को झटका

महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए 11 सीटों पर हुए चुनाव के सभी नतीजे आ गए हैं. एनडीए के सभी 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इसमें बीजेपी के 5, शिवसेना (शिंदे गुट) के 2 और एनसीपी (अजित पवार गुट के) 2 प्रत्याशियों को सफलता मिली है. वहीं कांग्रेस के एक उम्मीदवार और शिवसेना (उद्धव गुट) के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.वहीं, शरद पवार और महाविकास अघाड़ी को अपने तीसरे उम्मीदवार को लेकर झटका लगा है. शरद पवार की एनसीपी समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है. किसान पार्टी के जयंत पाटिल MLC चुनाव हार गए. शरद पवार राकांपा समर्थित जयंत पाटिल के लिए वोट नहीं जुटा सके.महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम :बीजेपी उम्मीदवार1) पंकजा मुंडे – जीतीं 2) परिणय फुके – जीते 3) सदाभाऊ खोत – जीते 4) अमित गोरखे – जीते 5) योगेश टिलेकर – जीते एनसीपी (अजित पवार) 1) शिवाजीराव गर्जे – जीते 2) राजेश विटेकर – जीतेशिव सेना 1) कृपाल तुमने – जीते2) भावना गवली – जीतीं एमवीए उम्मीदवार (कांग्रेस)1)प्रज्ञा साटव – जीतींशिव सेना (यूबीटी)1) मिलिंद नार्वेकर – जीते एनसीपी- (शरद पवार) 1) जयंत पाटिल – हारे महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज मतदान हुए थे. राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन की 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा इन चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल थी. वर्तमान में इसमें संख्या बल 274 है.विधान भवन परिसर में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग हुई. उसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना की गई. विधान परिषद के 11 सदस्य का कार्यकाल 27 जुलाई को खत्म होने जा रहा है.भाजपा ने पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, जबकि उसके महायुति सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए थे.कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) ने एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा थे, जबकि महा विकास आघाडी की उनकी सहयोगी राकांपा (शरदचंद्र पवार) पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार को समर्थन दिया था.

भाजपा ने पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, जबकि उसके महायुति सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो-दो उम्मीदवार खड़े किए थे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button