स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

समांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे नागा चैतन्य, पिता नागार्जुन बोले- वह समय आसान नहीं था…

समांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद डिप्रेशन में थे नागा चैतन्य, पिता नागार्जुन बोले- वह समय आसान नहीं था…समांथा रुथ प्रभु के एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में बेटे चैय (नागा चैतन्य) की सगाई पर अपनी खुशी जाहिर की. वहीं उन्होंने बताया कि तलाक के बाद चैय और उनके परिवार के लिए समय आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “चैय को फिर से खुशी मिल गई है. वह बहुत खुश है. मैं भी खुश हूं. चैय या परिवार के लिए यह आसान समय नहीं रहा है. सामंथा से अलग होने के कारण वह बहुत उदास हो गया था. मेरा बेटा अपने इमोशन किसी को नहीं दिखाता. लेकिन मुझे पता था कि वह दुखी था. उसे फिर से मुस्कुराते हुए देखना… शोभिता और चैय एक अद्भुत जोड़ी हैं. वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.”

समांथा रुथ प्रभु के एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button