‘NDTV इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ : लोकतंत्र के सिपाहियों को सलाम
वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग को एनडीटीवी की ‘हेल्थ लीडर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित आज ‘NDTV इंडियन ऑफ द ईयर’ (NDTV Indian of The Year) अवॉर्ड्स में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारतीयों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में राजनीति से मनोरंजन और उद्योग से खेल जगत की देश की वो बड़ी हस्तियां शामिल हुई, जिन्होंने हमारे समाज को प्रेरित किया है. 2003 से, जब NDTV ने पहली बार इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार की शुरुआत की, तब से यह कार्यक्रम उन भारतीयों को सम्मानित कर रहा है, जिन्होंने किसी न किसी तरह से भारत को पहचान दिलाने में अपना योगदान दिया है. उनके योगदान ने हमारे समाज की नींव को मजबूत किया है. हमारा फोकस हमेशा असाधारण काम पर रहा है. इसी असाधारण काम का सम्मान करने के लिए एक बार फिर इंडियन ऑफ द ईयर से लोगों को नवाजा गया.NDTV के Indian Of The Year Awards 2024 की शुरूआत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के संबोधन से शुरू हुआ. इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. NDTV के इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2024 में पहुंचे जयशंकर ने कहा, “आजादी के करीब 8 दशक बाद भारतीय लोकतंत्र के असली फल देखने को मिल रहे हैं. दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ा है. कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता. हम बदल गए हैं और हमारे बारे में दुनिया का नजरिया बदल गया है.” LIVE UPDATES:
