Uncategorized

आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर 450 वर्षों की परंपरा आज भी कायम, हनुमान मंदिर तात्यापरा में 12 घंटों का हरि कीर्तन संपन्न

रायपुर : राजधानी रायपुर के तात्यापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में देवशयनी एकादशी के अवसर पर आज बुधवार दिनांक 17/07/2024 को प्रतिवर्षानुसार 12 घंटों का अखंड सामुहिक भजन चलता है। इसे श्री हरि कीर्तन’ कहा जाता है। यह प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि के 10 बजे तक अनवरत चलेगा।

इस कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष दोनों की सहभागिता होती है। प्रातः 10 बजे से 06 बजे तक पहले महिला समूह, तत्पश्चात 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंदिर के पुरुषों की भजन समिति इस हरि कीर्तन कर अनवरत संपन्न करते है।इसमें रायपुर का समग्र महाराष्ट्रीय समाज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है। यह प्रतिवर्ष पर होने वाला एक परंपरागत, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम है।

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, तात्यापारा में इस कार्यक्रम में सर्व महाराष्ट्रीयन समाज, महाराष्ट्र मंडल समिति, महिला मंडल एवं विभिन्न भजन मंडली मिलकर श्री हरि कीर्तन की सेवा देते है।

हरि कीर्तन हेतु भजन की प्रस्तुतियां

क्र.मंडली / महिला केंद्र का नाम
समय
1.बुढापारा +सिवील लाइन +अमलीडीह महिला मंडलप्रातः 10 से 11 बजे
2.टाटीबंध +कोटा +सरोना महिला मंडलप्रातः 11 से 12 बजे
3.वल्लभ नगर +मोवा नगर महिला मंडलदोपहर 12 से 01 बजे
4.हनुमान मंदिर सीनियर महिला भजन मंडलीदोपहर 01 से 02 बजे
5.चौबे कॉलोनी +सुंदर नगर महिला मंडल दोपहर 02 से 03 बजे
6.अंवति विहार + शंकर नगर +देवेंद्र नगर महिला मंडलदोपहर 03 से 04 बजे
7.डंगनिया महिला मंडलदोपहर 04 से 05 बजे
8.तात्यापारा महिला मंडलसायं 05 से 07 बजे
9.हनुमान मंदिर पुरुष भजन समितिसायं 07 से रात्रि 10 बजे
प्रस्तुतियों की जानकारी

कार्यक्रम के फोटो

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button