OSCAR 2025 Live Updates: ऑस्कर 2025 का शानदार आगाज, जानें किसने जीती बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट से लेकर सपोर्टिंग एक्टर का खिताब
OSCAR 2025 Live Updates: ऑस्कर 2025 का शानदार आगाज, जानें किसने जीती बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट से लेकर सपोर्टिंग एक्टर का खिताबOSCAR 2025: 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह (97th Academy Awards) का आयोजन सोमवार, 3 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है. वहीं इसका लाइव स्ट्रीम सुबह 5:30 बजे (IST) से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है. जबकि टेलीविज़न पर देख रहे दर्शक स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सिलेक्ट पर इस खास समारोह को लाइव सकते हैं. इस बार मेजबानी की कमान कॉनन ओ’ब्रायन ने संभाली है, जो पहली बार ऑस्कर में होस्टिंग कर रहे हैं. मेन इवेंट से पहले रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है.द सब्सटेंस को मिला बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर बॉडी-हॉरर फिल्म द सब्सटेंस पहले ही बेस्ट मेकअप और हेयर के लिए बाफ्टा पुरस्कार जीत चुकी है. वहीं अब, इसने बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के लिए ऑस्कर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. कॉन्क्लेव ने बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले पटकथा का पुरस्कार जीताWhite smoke from the chapel chimney — it’s been decided: CONCLAVE wins the Oscar for Best Adapted Screenplay. #Oscars pic.twitter.com/RUxike1NUg— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025पीटर स्ट्रॉघन को कॉन्क्लेव फिल्म के लिए बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर मिला है. यह फिल्म 2016 में इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित थी.एनोरा ने बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए जीता अपना पहला ऑस्कर This win shines like a 4-carat diamond ring!Congratulations to Sean Baker on the Oscar for Best Original Screenplay. #Oscars pic.twitter.com/4yYxFrSyZT— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए कड़ी टक्कर थी – लेकिन सीन बेकर ने ने अपने ड्रामा अनोरा के लिए एक खिताब हासिल किया है.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का विकेड के लिए पॉल टेज़वेल को मिला खिताबPaul Tazewell will help you be popular!Congratulations on winning the Oscar for Best Costume Design. #Oscars pic.twitter.com/nknkPvoeBN— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025दो बार ऑस्कर के लिए नामांकित पॉल टेजवेल ने आखिरकार बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए खिताब जीत लिया है. उन्होंने म्यूजिकल विकेड के लिए यह सम्मान मिला है, जो क्लासिक विज़ार्ड ऑफ़ ओज़ फ़िल्मों के संदर्भों से भरा एक सिल्वर-स्क्रीन कन्फ़ेक्शन था.ईरानी फिल्म को मिला बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट का खिताबThe Oscar for Best Animated Short Film goes to Shirin Sohani and Hossein Molayemi for IN THE SHADOW OF THE CYPRESS! #Oscars pic.twitter.com/0ctJ5SaIqE— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025ईरान की 20 मिनट की फिल्म ने हाल ही में बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट का ऑस्कर जीता है. फिल्म, इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस, एक सिंपल टू डायमेंशनल, हाथ से खींची गई शैली का उपयोग करके पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के कारण एक पिता और उसकी बेटी के रिश्ते पर पड़ने वाले तनाव को दर्शाती है. फ्लो को मिला बेस्ट एनिमेशन फिल्म के लिए ऑस्करThe tears are flowing. FLOW secures the Oscar for Best Animated Feature Film! #Oscars pic.twitter.com/3RPVaLBz84— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025फ्लो (FLOW) एक 2024 एनिमेटेड फैंटसी फिल्म है, जो गिंट्स ज़िल्बालोडिस द्वारा निर्देशित और ज़िल्बालोडिस और मैटिस काज़ा द्वारा लिखित है. बिना किसी संवाद के, फिल्म एक बिल्ली, कुत्ते, कैपीबारा, सेक्रेटरीबर्ड और रिंग-टेल्ड लेमुर को दिखाती है. फिल्म का निर्माण 2019 में शुरू हुआ और साढ़े पांच साल तक चला.ऑस्कर जीतने के बाद Kieran Culkin ने कहा- मुझे नहीं पता कि मैं यहां कैसे पहुंचा…पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट, जो अब बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर स्वीकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक्टिंग करना उनके जीवन का एक हिस्सा रहा है, जब से उन्हें याद है. “मुझे नहीं पता कि मैं यहां कैसे पहुँचा. मैं अपना पूरा जीवन एक्टिंग में ही बिता रहा हूं. यह मेरे काम का एक हिस्सा रहा है,” उन्होंने अपने कंपेटिटर जेरेमी स्ट्रॉन्ग की तारीफ की, जो सक्सेशन में उनके सह-कलाकार थे. उन्होंने अपने निर्देशक और साथी एक्टर जेसी ईसेनबर्ग को भी सम्मानित किया, जिन्होंने ए रियल पेन में कल्किन की ऑस्कर विजेता भूमिका लिखी थी. कल्किन ने मंच पर अपनी पत्नी के साथ मजाक भी किया, जिन्होंने उनसे कहा कि अगर वह ऑस्कर जीतते हैं तो वे चौथा बच्चा भी पैदा कर सकते हैं. Kieran Culkin को मिला पहला ऑस्कर A real pleasure for Kieran Culkin!Congratulations on winning the Oscar for Best Supporting Actor. #Oscars pic.twitter.com/khq888KgJY— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025अमेरिकन एक्टर Kieran Culkin को अ रियल पेन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला. वहीं जब एक्टर अपने अवॉर्ड को लेने स्टेज पर पहुंचे तो इमोशनल होते हुए नजर आए. होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन दे रहे हैं ओपनिंग मोनोलॉगऑस्कर के होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ओपनिंग मोनोलॉग ग के साथ समारोह की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें वह बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं. डिफाइंग ग्रेविटी” से की सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे ने ऑस्कर की शुरुआतऑस्कर के लिए नॉमिनेटिड सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे ने ऑस्कर 2025 की शुरुआत कई ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड ‘विकेड’ के अपने गाने “डिफाइंग ग्रेविटी” के साथ की.रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने दिखाया फैशन का जलवाWhoopi Goldberg, Adrien Brody, Georgina Chapman, Emma Stone and Amy Poehler with fans on the 97th #Oscars red carpet.Photo Credit: John Shearer pic.twitter.com/2tL8NX9ZUU— The Academy (@TheAcademy) March 3, 202597वें अकादमी पुरस्कार रेड कार्पेट की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है. वहीं ऑस्कर 2025 का रेड कार्पेट समारोह में एक के बाद एक सेलेब्स का कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है.
