छत्तीसगढ़चुनावदुर्ग संभागराजनीति
पंडरिया विधानसभा : भावना बोहरा ने दी सेवा संकल्प पत्र में स्वास्थ्य, महिला, शिक्षा, युवा और किसान समेत धार्मिक क्षेत्रों में सेवा कार्य करने के लिए गारंटी

पंडरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक प्रत्याशी भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के विकास और सेवा के लिए आज 12 पन्नों का सेवा संकल्प पत्र जारी किया है.
भावना बोहरा ने आज अपने निवास में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने अपने गारंटी सेवा संकल्प पत्र का विमोचन किया.
कार्यक्रम में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, पंडरिया चुनाव प्रभारी राणा रणधीर सिंह और जिला अध्यक्ष अशोक साहू समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे.भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के गारंटी सेवा संकल्प पत्र में उन्होंने कुछ घोषणाएं की है, जिसमें उन्होंने महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा, स्वयं सहायता समूह के लिए भवन, मितानिनों के लिए भवन, महिलाओं के लिए कौशल केंद्र खोलने की बात कही है.

वहीं स्वास्थ्य के विषय में रायपुर राजधानी में पंडरिया आवासीय भवन, पंडरिया विधानसभा में निशुल्क मोबाइल हेल्थ पथ लैब का संचालन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर की स्थापना जैसे बात कही गई है. शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर में पंडरिया के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा समेत अन्य घोषणाएं शामिल हैं.
- जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..
- खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….
- कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….
- महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
- वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….



