स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Parliament Session 2024 LIVE Updates: ओम बिरला या फिर के.सुरेश, कौन बनेगा लोकसभा स्पीकर? फैसला आज

Parliament Session 2024 LIVE Updates: ओम बिरला या फिर के.सुरेश, कौन बनेगा लोकसभा स्पीकर? फैसला आजलोकसभा में आज स्पीकर पद के चुनाव होने जा रहा है. बुधवार को लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव का गवाह बनेगी जो 1976 के बाद इस तरह का पहला मौका होगा. कांग्रेस सदस्य कोडिकुनिल सुरेश को एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है. स्वतंत्र भारत में लोकसभा स्पीकर पद के लिए केवल तीन बार 1952, 1967 और 1976 में चुनाव हुए. वर्ष 1952 में कांग्रेस सदस्य जी वी मावलंकर को लोकसभा स्पीकर के रूप में चुना गया था. लोकसभा स्पीकर पद पर चयन को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिस वजह से चुनाव की नौबत आ गई. केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार के गठन के बाद सरकार और विपक्ष के बीच यह पहला शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है. इसलिए बीजेपी के रणनीतिकार अपने उम्मीदवार ओम बिरला को ज्यादा से ज्यादा सांसदों के समर्थन के साथ बड़ी जीत दिलवाने के मिशन में जुट गए हैं और इसकी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं संभाल ली है.Live Updates : 

Lok Sabha Speaker Election : लोकसभा स्पीकर पद पर चयन को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई, जिस वजह से चुनाव की नौबत आ गई.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button