स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा रेटPetrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 12 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol and Diesel Prices) जारी कर दी हैं. देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम हर सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं. जिसके मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. जबकि कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rates) में कमी आई है.ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है. यहां हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट बताने जा रहे हैं…चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे महंगाअगर देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई  और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 10 पैसे और डीजल के दाम 9 पैसे बढ़ गए हैं.महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price)दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर है.पेट्रोल-डीजल कहां महंगा और कहां सस्ता (Petrol-Diesel Rate)राज्य स्तर पर बात करें तो आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. यूपी में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर महंगा रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और मणिपुर में भी पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ गए हैं.वहीं, पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 25 पैसे घटकर 106.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे घटकर 92.90 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलाव असम, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और तेलंगाना में पेट्रोल डीजल के दाम घट गए हैं

Petrol Diesel Price on 12 July 2024 : आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. यूपी में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर महंगा रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button