
विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए शनिवार देर शाम दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर गंगा आरती में प्रार्थना की गई।
श्रद्धालुओं ने भारत माता के जयकारे और खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ आरती देखी। 7 अर्चकों की ओर से आरती उतारी गई। घाट पर 2100 दीप जलाए गए। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि रहे। अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की पैनलिस्ट हुमा बानो और लुबना बेगम के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने इंडिया की जीत के लिए दुआ की।

छावनी क्षेत्र, मंडुवाडीह, सिगरा के कुछ होटल, रेस्टोरेंट में भी बड़ी एलईडी टीवी पर मैच का प्रसारण होगा। पार्टी में खान-पान की व्यवस्था भी की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर से अधिक बुकिंग आई है। मंडुवाडीह क्षेत्र के होटल प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि दो हॉल की बुकिंग कॉरपोरेट सेक्टर से हुई है, जिसमें बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जाएगा। रेस्टोरेंट में सभी टेबल की बुकिंग हो चुकी है। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि लगभग सभी होटलों में मैच देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं।
बनकट में बटेंगे 51 किलो लड्डू
लोहता क्षेत्र के बनकट गांव में युवाओं ने चंदा एकत्र कर बड़ी स्क्रीन पर मैच और आतिशबाजी का इंतजाम किया है। यश राज सिंह ने बताया कि इंडिया की जीत पर पूरे गांव में 51 किलो लड्डू बांटा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में भी मैच देखने और आतिशबाजी होगी।
- जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा
- सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..
- रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…
- कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..
- जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..



