प्रGATI का बजट - छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष का बजट
Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कार्य किए : उप मुख्यमंत्री शर्मा…

रायपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछला विधानसभा चुनाव में बड़ा खतरनाक चुनाव कवर्धा का रहा, जहाँ पर अकबर और ढेबर की सरकार चल रही थी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कटाक्ष किया कि देश में सरकार बनाने के लिए 272 सांसदों की आवश्यकता होती है और कांग्रेस पार्टी लगभग सवा दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस सरकार कैसे बनाएगी, और अब जिनकी सरकार नहीं बनेगी, उनके घोषणा पत्र का भी क्या महत्व है?

प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार ने तीन महीने में ही अद्भुत काम किए हैं। प्रदेश में पहली बार एक आदिवासी मुख्यमंत्री बना है और देश की सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला ही देश का सशक्त नेतृत्व कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने इन तीन महीनों में जितने कार्य किए हैं उतने कार्य आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किए हैं।

आगामी 26 अप्रैल को कमल के निशान में बटन दबाकर के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील शर्मा ने करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत देश की सामर्थ्य का डंका बजाया है, तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनाएँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कार्य किए हैँ। यूक्रेन और रूस के युद्ध में फँसे भारतीय छात्रों को सकुशल भारत लाने का काम मोदी जी की सरकार ने किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दो कार्यकाल में बड़े काम किए हैं और यह तो केवल झाँकी ही है। अभी तो पूरी फिल्म बाकी है।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button