स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ सप्ताह से विज़न 2047 को मिलेगा वैश्विक आयाम

रायपुर, 26 अगस्त 2025

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा भारत-जापान संबंधों को और मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है, और प्रधानमंत्री की यह यात्रा तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगी। इससे दोनों देशों की जनता को लाभ होगा और साझा विकास का मार्ग और सशक्त होगा।

ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए समर्पित सप्ताह की शुरुआत की गई है। यह आयोजन भारत की संस्कृति और उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का सप्ताह न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक प्रगति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही, निवेश और सहयोग की संभावनाएँ भी बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश और देश, दोनों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

bolchhattisgarh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button