प्रGATI का बजट - छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष का बजट
छत्तीसगढ़भारतराजनीतिरायपुर संभाग

Congress के राष्ट्रीय अधिवेशन की आज से शुरुआत, राहुल गांधी पहुंचेंगे रायपुर, बैठकों के बाद बनेगी Strategy

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Congress का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता रायपुर पहुंचे हुए हैं। राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

गांधी परिवार नहीं लेगा हिस्सा, क्या है कारण

सुबह 10 बजे से Congress स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की जाएगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के देर से आने की वजह से माना जा रहा है कि वो स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। इसके अलावा सोनिया गांधी भी हिस्सा नहीं लेंगी।

इस बैठक में गांधी परिवार के हिस्सा नहीं लेने का प्रमुख कारण यह संदेश देना है कि पार्टी में अब पदों का महत्व है। लगातार कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह एक रबर स्टैंप अध्यक्ष है गांधी परिवार के। ऐसे में इस बैठक में गांधी परिवार का हिस्सा नहीं लेना भाजपा समेत तमाम विरोधियों को जवाब है।

यह भी देखें : क्लिक करें

भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

बैठकों के बाद बनेगी Congress की रणनीति

Congress के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें। इन बैठकों के बाद एक नई दिशा तय होगी।

बड़े–बड़े दिग्गज नेता आयेंगे रायपुर

शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े Congress नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।

रैली का भी आयोजन

राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल अफेयर्स पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे। कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। दूसरे दिन अर्थात 26 फरवरी को ही दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। चार बजे पैदल रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में बाईं ओर से मंच को देखने पर सबसे पहले जो तस्वीर दिखती है वो है अबुल कलाम आजाद की। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे और 1923 और 1940 में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। इसके बाद मंच की तस्वीरों में सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह हैं।

डाॅ. ए चेल्ला कुमार, जयराम रमेश,पी चिदंबरम, अजय माकन, अविनाश पाण्डेय, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, तारिक अनवर, तारिक हमीद कर्रा, पीएल पुनिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शक्ति सिंह गोहिल, डॉ रघु शर्मा, गायखंगम, मानिकराव ठाकरे, हरीश रावत, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश अग्रवाल, बी मणिकम टैगोर, रघुवीर सिंह मीना, अधीर रंजन चौधरी, अभिषेक मनु सिंघवी, अंबिका साेनी, रजनी पाटिल, सलमान खुर्शीद, टी सुब्बारामी रेड्‌डी, मीरा कुमार रायपुर पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भी कई नेता गुरुवार रात तक पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें : https://bolchhattisgarh.in/uproar-by-congressmen-before-pawan-kheda/

Bol Chhattisgarh Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button