स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
भारत

Gandhi Godse Ek Yudh को लेकर राजकुमार संतोषी के मन में था डर, CBFC नहीं करेगी फिल्म को पास

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

नई दिल्ली। Gandhi Godse Ek Yudh CBFC: राजकुमार संतोषी की जल्द फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ रिलीज होने वाली है। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इसमें खुलासा किया है कि उन्हें इस बार का डर था कि सीबीएफसी इस फिल्म को पास नहीं करेगी। हालांकि, सीबीएफसी ने फिल्म देखने के बाद इसमें एक शब्द का भी बदलाव नहीं किया है।

गांधी गोडसे एक युद्ध में कोई कट नहीं लगा है

गौरतलब है कि गांधी गोडसे एक युद्ध महात्मा गांधी के अलग स्वरूप पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में कोई कट नहीं लगा है। गांधी गोडसे एक युद्ध में दीपक अंतानी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, नाथूराम गोडसे की भूमिका चिन्मय मांडलेकर निभा रहे है। यह फिल्म 1947-48 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों के द्वंद को दिखाया गया है। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे दोनों के पक्षों को दिखाने का प्रयास करती है। इसमें नाथूराम गोडसे बताते हैं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या करने का प्रयास क्यों किया।

नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी के विचारों के द्वंद को दिखाया गया है

राजकुमार संतोषी इससे पहले द लीजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी लोकप्रिय फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म के माध्यम से राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की कहानी को इस तरह मोड़ा गया है कि नाथूराम गोडसे का महात्मा गांधी की हत्या करने का प्रयास विफल हो जाता है। इसके बाद महात्मा गांधी नाथूराम गोडसे से मिलने जेल जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

Bol Chhattisgarh Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button