छत्तीसगढ़

Raman No CM : ‘छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार लेकिन डॉ रमन सिंह नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री, हिंदुत्व छवि को मिलेगा मौका’

रायपुर। Raman No CM “छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी, और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पत्ता साफ होगा। रमन सिंह अब किसी भी हालत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के आम जन को अपमानित किया, पर्याप्त सुरक्षा बल और पैसा मिलने के बाद भी नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाए। ऐसे लोगों को सत्ता पर बैठाने से कोई फायदा नहीं, हमें छत्तीसगढ़ में एक हिंदूवादी नेता चाहिए। ऐसे नेता की तलाश है जो प्रदेश में राम राज्य लाये।” यह बात कोई आम इंसान नहीं कहीं, बल्कि आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ने कहीं। प्रचारक का नाम राजेंद्र प्रसाद है, जो बरसो से संघ के लिए काम कर रहे हैं। (वीडियो नीचे देखें)

Raman No CM संगठन ने दिया बड़ा संदेश

Raman No CM आखिर वरिष्ठ प्रचारक ने ऐसी बात क्यों कहीं, आप इस खबर में विस्तार से पढ़िए। लेकिन इससे पहले पूरे राजनीतिक घटना क्रम को भी जानिए।     

भाजपा में विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर रमन सिंह को बड़ा संदेश दिया। वहीं प्रदेश भाजपा की नई जिम्मेदारी साहू समाज से अरुण साव को दिया गया। वे संघ के सपर्पित कार्यकर्ता है। वे एबीवीपी से आते हैं और हिंदुत्व छवि वाले नेता है। अभी फिलहाल बोलडोजर वाली बात छेड़ कर प्रदेश में आक्रमक सियासत को हवा दी है। आने वाले समय में उनके और आक्रमक होने की संभावना है।

स्थानीय नेताओं को भी बड़ा संदेश

इसके अलावा रमन सिंह खेमे के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को भी हटाया गया। उनके बदले में कुर्मी समाज के नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसी दौरान प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को भी हटाया गया। उनके बदले में उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने वाले ओम माथुर को प्रभारी बनाकर पार्टी के नेताओं को बड़ा संदेश दिया। इससे पहले अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में प्रदेश में नई जिम्मेदारी दी गई।

इन परिवर्तनों से साफ है कि बीजेपी इस बार चुनाव गंभीर होकर लड़ने जा रही है। संगठन ने नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि इस बार कोई खेमेबाजी नहीं चलेगी। अनुशासन में रहकर चलना होगा।

पिछली गलती नहीं दोहराएंगे

संगठन में बदलाव क्यों किया गया, इसका जवाब है, पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री को फ्री हैंड देकर पार्टी ने बड़ी गलती की थी। पार्टी को प्रदेश में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ये बात कुछ नेताओं ने चुनाव में हार के बाद कही थी।     

इन सब बातों पर ध्यान दिया जाए तो प्रदेश में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन ने अपनी पकड़ बनाई है, और स्थानीय नेताओं को साथ में लेकर जीत की रणनीति बना रहे हैं। वहीं इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदेश में इस बार नए चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करेंगे, जो हिंदुत्व की छवि रखता हो।

फॉलो करें क्लिक करें

Raman no CM
Raman no CM

‘रमन सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनाना है’ यह बात कहा और किसने कही, जानिए क्यों

वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में कहा कि मेरे पास बहुत लोग आते हैं, चुनाव आने वाले हैं, जो आता है मुझे अपना बायोडाटा देते हें। लेकिन मैं उनसे पूछता हूं, भाजपा कैसे जीतेगी, मैंने कहा तुम्हारा बड़ा विश्वास है, गांव-गांव में चल रहा है कि अब भाजपा जीतेगी।

एक और काम हो गया, मुसलमानों की लड़ाई में पूरा छत्तीसगढ़ बंद हो गया। ऐसा बंद हुआ, और लोगों को लगा कि छत्तीसगढ़ कहीं मुस्लिम राष्ट्र न बना दे यहां की सरकार। इससे भी एक विश्वास बढ़ गया।

दूसरा विश्वास ये बढ़ गया कि इन लोगों ने (भूपेश बघेल की सरकार) विकास के नाम पर कोई काम किया नहीं, भ्रष्टाचार तो अकूत है, इतना है कि इसका वर्णन करना कठिन है। लेकिन हमें छत्तीसगढ़ को राम का प्रदेश बनाना है। किसी को भी टिकट मिले, मिलने दो, लेकिन हिदुत्व वाले व्यक्ति, राम के भक्त को ही जिताना है। जो नहीं है राम का, वो नहीं है किसी के काम का। पूरे प्रदेश में अपनी सेना खड़ी करनी है। महिलाओं की और पुरुषों की सेना खड़ी करनी है।

गांव-गांव अपने मान सम्मान को अपमानित करने वाले लोगों की बोरिया बिस्तर उठा कर फेंकना है। एक मुख्यमंत्री से मेरी भेंट हुई, मैंने कहा आपने (डॉ रमन सिंह) 15 साल शासन किए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस थी, सेना थी, केंद्र से रुपए आता था, तुम लोग लूट कर खा गए, नक्सलवाद समाप्त नहीं कर सकें। और अभी सर हिला रहे हो कि मुझे मुख्यमंत्री बना है, अब मुख्यमंत्री नहीं बनोगे, चिंता मत करो। वो जमाना खत्म हो गया।

हमको छत्तीसगढ़ को हिंदू प्रदेश के रूप में स्थापित करना है। यहां के लोगों को अपमानित करने वालों को समुद्र का रास्ता दिखाएंगे।

देखिए वीडियो-

इसे भी पढ़े- Nagapradesh में विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक परिणाम,2 महिला बनी विधायक

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button