स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Rang De Basanti New Song: रंग दे बसंती का नया गाना हीक भर निहारे द रिलीज, यूट्यूब पर हिट हुई खेसारी लाल और रति पांडे की केमेस्ट्री

Rang De Basanti New Song: रंग दे बसंती का नया गाना हीक भर निहारे द रिलीज, यूट्यूब पर हिट हुई खेसारी लाल और रति पांडे की केमेस्ट्रीRang De Basanti New Song: भोजपुरी के हिट गानों की बात करें तो फिर लोगों को सिर्फ यही लगता है कि जबरदस्त बीट वाला सॉन्ग होगा जिस पर भोजपुरी एक्टर एक्ट्रेस जमकर ठुमके लगाते नजर आएंगे. कुछ भोजपुरी सॉन्ग्स ऐसे हैं जो लीक से बहुत हट कर हैं. जिसमें डांस और ड्रामा नहीं बल्कि जज्बातों का समंदर होता है. एक्टर अपनी एक्टिंग से दिलो में भी इमोशन्स जगा देते हैं. खेसारी लाल यादव और रति पांडे का भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती का ऐसा ही एक सॉन्ग है. जो प्यार और जज्बात से भरपूर है. खास बात ये है कि इस सॉन्ग को भी यू ट्यूब पर दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है.यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव और रति पांडे की फिल्म रंग दे बसंती का गाना हीक भर निहारे द खूब धूम मचा रहा है. खास ये है कि इस गाने को अब तक आठ लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं. इस गाने की खासियत यही है कि इसमें खेसारी लाल यादव एकदम बुजुर्ग लुक में दिख रहे हैं. सफेद बाल और सफेद दाढ़ी के साथ आंखों में आंसु भी हैं. रति पांडे का लुक काफी अट्रेक्टिव है लेकिन उनके बाल भी सफेद दिखाई देते हैं. गाने के बोल हैं एक बार निहार दे. ये गाना फिल्म रंग दे बसंती मूवी का है.भोजपुरी फिल्में आम तौर पर बहुत कम बजट में बन जाती हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका बजट दो से तीन करोड़ तक चला जाता है. अब भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में रंग दे बसंती का नाम भी सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो चुका है. फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा रति पांडे और डायना खान लीड रोल में हैं. बिहार झारखंड के अलावा फिल्म का कुछ हिस्सा नेपाल में भी शूट किया गया है.

Rang De Basanti New Song: यू ट्यूब पर खेसारी लाल यादव और रति पांडे का ये गाना आप एसआरके म्यूजिक नाम के यू ट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. खास बात ये है कि ये गाना बमुश्किल सात दिन पहले ही यू ट्यूब पर रिलीज हुआ है और इसे अब तक सात लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button