भद्दे कमेंट पर बुरे फंसे रणवीर इलाहबादिया और समय रैना, शिकायत दर्ज; रणवीर ने मांगी माफी
भद्दे कमेंट पर बुरे फंसे रणवीर इलाहबादिया और समय रैना, शिकायत दर्ज; रणवीर ने मांगी माफीभारतीय कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India’s Got Latent) को लेकर खबरों में रहते हैं. जब भी उनके शो का कोई नया वीडियो आता है तो लोगों के बीच उसका वायरल होना तय रहता है. इस बार उनके शो पर जाने-माने यूट्यूबर और पोडकास्टर रणवीर इलाहबादिया नजर आए थे, जिन्होंने शो में माता-पिता से जुड़ा ऐसा अश्लील सवाल पूछा कि लोग भड़क उठे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले के तूल पकड़ने पर रणवीर और समय रैना के साथ शो के आयोजकों पर शिकायत दर्ज की गई है. अब रणवीर ने माफी मांग ली है. इंडियाज गॉट लेटेंट के वीडियो को देख लोग रणवीर की आलोचना कर रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि वो इतना घटिया कैसे सोच सकते हैं?एक बात बताऊं मैं, अगर वो सामने आ जाए तो उठाकर उसके गाल पर जितनी ताकत से तमाचा लगा सकता हूं, उतनी जोर से लगाऊंगा. मुझे लगता है कि यह इंसान एक मिनट भी बाहर घूमने के लायक नहीं है.कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवाररणवीर ने माफी में क्या कहा? रणवीर इलाहाबादिया ने एक्स पर लिखा है कि इंडिया गॉट लेटेंट में मैंने जो कुछ भी कहा है वह नहीं करना चाहिए था. आई एम सॉरी. हालांकि उनके माफी मांगने के लहजे को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं. I shouldn’t have said what I said on India’s got latent. I’m sorry. pic.twitter.com/BaLEx5J0kd— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) February 10, 2025राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने क्या कहाएनसीडब्ल्यू की पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, “वीडियो बहुत ही चौंकाने वाला है और मुझे लगता है कि चाहे महिला हो या पुरुष, इस तरह का मज़ाक समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जाता. एक मां या महिला के शरीर के बारे में मज़ाक करना अच्छा नहीं लगता और कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि आज का युवा नैतिक रूप से किस हद तक गिर गया है. मुझे लगता है कि इस तरह के मज़ाक उन लोगों को प्रभावित करते हैं जो इसी तरह के रचनात्मक कामों में लगे हुए हैं. मैंने अभी उस वीडियो को एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष को कार्रवाई करने के लिए भेजा है.”रणवीर इलाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्जरणवीर इलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई. यह शिकायत मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज की गई है. अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर यह शिकायत की गई और कड़ी करवाई करने की मांग की गई है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. रणवीर पर लोगों का गुस्सा जमकर फूट रहा है.मामले के तूल पकड़ने पर क्या बोले CM फडणवीसइंडियास गॉट लेटेंट मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुझे भी इसकी जानकारी मिली है हालांकि मैंने उसे देखा नहीं है. मुझे पता चला है कि भद्दे तरीके से चीज़ो को चलाया गया है, जो बिलकुल गलत है. Freedom of Seech सबके लिए है लेकिन हमारी फ्रीडम तब ख़त्म हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम में एनक्रोच करते है. ये ठीक नहीं है. हर किसी की मर्यादाएं है, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किये हैं. अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी.महिला आयोग को भी लिखा गया लेटरइलाहाबादिया और अन्य कॉमेडियनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फलसंकर और राज्य महिला आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में की गई टिप्पणियां महिलाओं का अपमान करने के समान हैं और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. शिकायत में इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और अपूर्व मखीजा समेत अन्य का नाम है.इंडियाज गॉट लेटेंट को बंद करने की मांगवकीलों ने आरोप लगाया है कि इस तरह के बयान केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से दिए गए थे. उन्होंने मांग की है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को बंद किया जाए और कॉमेडियन और शो के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. इससे पहले, इलाहबादिया की टिप्पणी पर लोगों का गुस्सा फूड पड़ा, जिसमें कई लोगों ने दावा किया था कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जैसे शो में अश्लीलता को कॉमेडी के रूप में पेश किया जा रहा है. इस पर बोलने वालों में पत्रकार और गीतकार नीलेश मिसरा भी शामिल हैं. इलाहबादिया की टिप्पणी की एक क्लिप साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इन कलाकारों में ज़िम्मेदारी की कोई भावना नहीं है.”कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों पर तालियां बजना हमें चिंतित करता है. “यह रचनात्मक नहीं है, यह विकृत है और हम विकृत व्यवहार को सामान्य नहीं बना सकते. यह तथ्य कि इस बीमार टिप्पणी पर ज़ोरदार तालियां बजीं, हमें सभी को चिंतित करता है.”
