रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2 को लेकर बड़ा ऐलान, 7 मार्च को टेलर होगा रिलीज

Dhurandhar 2 Trailer Release: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।
एक्टर के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया नया पोस्टर
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह हाथ में बंदूक लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – “Brace Yourself”। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं और फैंस ट्रेलर का इंतजार करने लगे।
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘धुरंधर 2’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी शामिल हैं।इस फैसले के जरिए फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।



