स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

इन दो क्रिकेटर्स के साथ कभी रुम शेयर नहीं शेयर करना चाहेंगे रोहित शर्मा, हाथ जोड़कर बोले- मुझे नहीं लगता मैं उनके साथ…

इन दो क्रिकेटर्स के साथ कभी रुम शेयर नहीं शेयर करना चाहेंगे रोहित शर्मा, हाथ जोड़कर बोले- मुझे नहीं लगता मैं उनके साथ…द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गया है, जिसमें इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर मस्ती करते हुए कपिल शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. इसका लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित शर्मा कभी किन्हीं दो प्लेयर के साथ कमरा शेयर नहीं करने की बात पर अपना जवाब देते हुए दिख रहे हैं. वहीं इस प्रोमो को देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया पर एक प्रोमो सामने आया है, जिसकी शुरुआत में कपिल शर्मा अपने दो मेहमानों से पूछते हैं कि ऐसा कौनसा प्लेयर है, जिसके साथ आप कभी भी रुम शेयर करना नहीं चाहोगे? इस पर जवाब देते हुए रोहित शर्मा कहते हैं, दो लोग हैं, एक है शिखर धवन और एक है ऋषभ पंत. इस पर कपिल अच्छा कहते हैं और श्रेयस सवाल को दोहराते हैं कि करना चाहोगे या नहीं. View this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)क्लिप में रोहित कहते हैं, नहीं करना चाहूंगा भाई. माफ करो. इस दौरान क्रिकेटर को हाथ जोड़ते हुए भी देखा जा सकता है. इसका कारण बताते हुए वह आगे कहते हैं, बड़े गंदे हैं. प्रैक्टिस के बाद आकर कपड़े ऐसे ही फेंक देंगे. उनका रुम हमेशा डीएनडी पर रहता है क्योंक एक एक बजे तक सोते हैं. हाउसकीपिंग जो सफाई करने आते हैं वह दरवाजा खोल देते हैं. इसीलिए डीएनडी पर रहना जरुरी है. इसीलिए तीन या चार दिन रुम गंदा ही रहता है तो आजू बाजू वालों को बहुत तकलीफ होती है. मुझे नहीं लगता कि मैं रह पाउंगा उनके साथ. इस प्रोमो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया, आजू बाजू वालो को बहुत तकलीफ होती है एरा एज वेल. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा एपिसोड आ गया है नेटफ्लिक्स पर. इस प्रोमो को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. और फनी इमोजी शेयर कर रहे हैं.The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गया है, जिसमें इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर मस्ती करते हुए कपिल शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button