स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

गोल और नरम बनेंगी रोटियां, बनाने के घंटों बाद भी रहेगी सॉफ्ट, बस आटा गूंथते हुए करे ये एक काम

गोल और नरम बनेंगी रोटियां, बनाने के घंटों बाद भी रहेगी सॉफ्ट, बस आटा गूंथते हुए करे ये एक कामHow to make round and soft roti: इंडिया में कोई भी मील बिना रोटी के कभी पूरा नहीं होता फिर चाहे वो लंच हो या डिनर हमने अक्सर ऐसा देखा है कि सभी के हाथ की रोटी का स्वाद अलग होता है. जहां कई महिलाओं की हाथों की रोटी पतली बनती है तो वहीं कहीं महिलाओं की रोटी मोटी रह जाती है. इसलिए रोटी का स्वाद ताज़ा जैसा नहीं रह पाता और आज हम कुछ उन्ही लोगों के लिए ऐसी टिप्स लेके आए हैं जो आपकी रोटी को घंटो तक फ्रेश, सॉफ्ट और नरम रखेंगी.तो चलिए आगे बढ़ते हैं और एक नज़र डाल लेते हैं उन जादुई ट्रिक्स परपानी का रखें ध्यानएक सॉफ्ट आटा गूंथने के लिए हमेशा ध्यान रखें कि जितना आटा उसका आधा पानी, जी हां हमेशा ध्यान रखें आप अगर एक कप आटा ले रहें हैं तो आधा कप पानी में ही उसको गूंदे, ऐसा करने से आपका आटा सॉफ्ट गूंथेगा. आप चाहें तो आटे में थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं.आटे को छान लें पतली और नरम रोटी बनाने के लिए हमेशा याद रखें कि आटा गूंथने से पहले उसको अच्छे से छलनी में छान लें ऐसा करने से आटे में मौजूद मोटापन अलग हो जाएगा और आपकी रोटियां मुलायम बनेंगी.नरम आटा ही गूंथे आपको बता दें रोटी के आटे को हमेशा नरम इसलिए गूंथा जाता है क्योंकि नरम आटे की रोटियां स्वादिष्ट बनती हैं, वहीं कड़क आटे को पूड़ी जैसी तली हुई चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है.इसे भी पढ़े: पेट पर जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान उपाय, मोटापे को जल्द ही कहेंगे अलविदाअब एक नजर डाल लेते हैं आटे को गूंथने की सही तकनीक परएक परात लें उसमे आटे को डाले और बीच में एक गड्ढा बनालें फिर धीरे-धीरे पानी को डालकर किनारे वाले आटे को बीच में लाकर गूंथना शुरू करें.फिर उसी आटे को अपने हाथों से मैश करें ऐसा करने से आटा बर्तन में नहीं चिपकेगा.ध्यान रखें आटा इतना सॉफ्ट गूंथे कि जब आप उसको अपनी उंगलियों से दबाएं तो वो आराम से दब जाए.आटा गूंथने के बाद उसको कुछ समय के लिए एक कपड़े में ढक कर रख दें, ऐसा करने से आटा नरम रहेगा. फिर एक लोई ले और उसको सूखे आटे में अच्छे से लपेट कर बेले.अगर आप आसान तरीके से गोल रोटी बनाना चाहते हैं तो पहले लोई को गोल कर लें, फिर उसको एकदम बीच से दबाते हुए सूखा आटा लगा कर बेलें. बता दें रोटी को बेलने के बाद लंबे समय तक चकले पर न रखें ऐसा करने से रोटियां अच्छे से सिक नहीं पाती. उसके बाद तवे को तेज़ आंच पर  गरम करलें और फिर रोटी को तवे पर रखने से पहले एक नज़र डाल लें की तवा साफ़ है या नहीं.जैसे ही आप रोटी को तवे पर डालें 30 सेकंड के अंदर ही उसको पलट लें.और फिर रोटी को अच्छे से सेकें याद रहे रोटी को सेंकते वक़्त उसका ऊपर वाला हिस्सा आंच पर हो ताकि रोटी अच्छे से फुले.

How to make round and soft roti: आज हम आपके लिए ऐसी टिप्स लेके आए हैं जो घंटो पहले बनी रोटियों को भी फ्रेश, सॉफ्ट और नरम रखेंगी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button