स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
भारत

RSS meeting : संघ में महिलाओं की अलग शाखा, शताब्दी वर्ष में होंगे कई बदलाव!

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

चंडीगढ़। RSS meeting हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में 12 मार्च से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हो गई है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के संयुक्त सचिव डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि मौजूदा समय में देशभर में करीब 75 हजार स्थानों पर संघ का विस्तार है। वहीं अब महिलाओं के अलग से शाखा लगाने का काम किया जाएगा। आरएसएस में महिलाओं की एंट्री को लेकर पहले भी विचार-विमर्श चलता रहा है। लेकिन इस बार आरएसएस 2024 में अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है। जिसको लेकर आरएसएस में कई बदलाव किए जा रहे हैं।

RSS meeting संघ में बढ़ी 6,160 शाखाएं

डॉ. वैद्य ने आगे बताया कि पहले संघ रोजाना 42,613 शाखाएं लगती थीं जिनकी संख्या अब बढ़कर 68,651 हो गई है। हर सप्ताह संघ की 26,877 साप्ताहिक बैठकें होती हैं। आएसएस की 10,412 संघ मंडली है। 2020 की तुलना में 6,160 शाखाएं बढ़ी हैं। साप्ताहिक बैठकें 32 प्रतिशत बढ़कर 6,543 हो गई हैं। संघ मंडली में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

फॉलो करें क्लिक करें

RSS meeting
RSS meeting

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 14 मार्च तक चलेगी। इस बैठक में संघ से जुड़े 34 विभिन्न संगठनों के 1400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

विरोधियों को मिलेगा जवाब

संघ में राष्ट्र सेविका समिति, एबीवीपी (ABVP), दुर्गा वाहिनी, भारत विकास परिषद जैसे संघटनों में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं। इसके बाद भी संघ पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन अब संघ विरोधियों को जवाब देने को तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में हरियाणा के 2024 विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही मुस्लिम समुदाय को साधने को लेकर भी कार्यक्रम में चर्चा होगी। बैठक में संघ में बढ़ती महिलाओं की भूमिका, जनसंख्या नियंत्रण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें https://bolchhattisgarh।in/obscene-remarks-against-bageshver-dham-baba-acc/

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button