स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Sadiya Bulukiya Song: पवन सिंह और क्वीन शालिनी के सड़िया बुलूकिया सॉन्ग ने मचा डाली धूम, यूट्यूब पर गाना ढाई करोड़ के पार

Sadiya Bulukiya Song: पवन सिंह और क्वीन शालिनी के सड़िया बुलूकिया सॉन्ग ने मचा डाली धूम, यूट्यूब पर गाना ढाई करोड़ के पारSadiya Bulukiya Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की दुनिया में इन दिनों साड़ियों को लेकर खूब गाने लिखे जा रहे हैं. कुछ समय से मरून कलर सड़िया गाना धूम मचाए हुए है. इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे हैं. ये गाना यूट्यूब पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं इस सबके बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना बुलूकिया आ गया है. इसने भी यूट्यूब पर खूब धूम मचा रखी है. इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है जबकि इस भोजपुरी गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं. पवन सिंह और शिवानी सिंह का भोजपुरी सॉन्ग बुलूकिया 21 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. उसके बाद से लेकर अब तक इस गाने को दो करोड़ 40 लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं. गाने को मिले लाइक्स का आंकड़ा ही साढ़े चार लाख के पास पहुंच गया है. इससे अंदाजा लगा  लीजिए कि  ये गाना दर्शकों को कितना पसंद आ रहा है.सड़िया बुलूकिया सॉन्ग वीडियोपवन सिंह के साथ सड़िया बुलूकिया सॉन्ग पर ताल से ताल लगा रही हैं क्वीन शालिनी. इस भोजपुरी गाने के बोल लिखे हैं निक्की निहाल ने और म्यूजिक कंपोज किया है प्रियांशु सिंह ने. गाने का कॉन्सेप्ट तैयार किया है दीपक सिंह. सड़िया बूलुकिया गाने को लेकर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. एक कमेंट आया है कि पवन और पवन सिंह को कोई नहीं रोक सकता है शेर है शेर रहेंगे. एक फैन ने लिखा है कि दबदबा था दबदबा है दबदबा बनल रहेगा पवन भईया. वहीं एक कमेंट आया है, बहुत खुशी भइल भैया एतना दिन बाद पुरानाका अंदाज में देख के.

Sadiya Bulukiya Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना मरून कलर सड़िया बहुत हिट हुआ और अब एक और भोजपुरी गाने में ब्लू साड़ी का जिक्र हो रहा है.ये सॉन्ग कुछ ही समय पहले रिलीज हुआ है और यू ट्यूब पर खूब जम कर धमाल मचा रहा है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button