चांदी दो दिन में 24 हजार रूपये हुई सस्ती, एक किलो चांदी 2.42 लाख पर आई, सोना 1.53 लाख रुपएप्रति 10 ग्राम

रायपुर। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 2,59,133 रुपए किलो थी।
वहीं 2 दिन में इसकी कीमत 24 हजार रुपए गिर चुकी है। 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए किलो पर थी।वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए गिरकर 1,52,765 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
44 दिन में सोना ₹19,570 और चांदी ₹12,013 महंगी हुईइस साल अब तक सोने की कीमत 19,570 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,52,765 रुपए हो गया है।वहीं, चांदी 12,013 रुपए महंगी हो गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए थी, जो अब 2,42,433 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगीहुई
2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।


