सेक्स स्कैंडल मामला : प्रज्वल रेवन्ना को 7 दिनों का समय देने से SIT का इंकार
सेक्स स्कैंडल मामला : प्रज्वल रेवन्ना को 7 दिनों का समय देने से SIT का इंकारसेक्स स्कैंडल मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को SIT से राहत मिलती नहीं दिख रही है. एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही है. SIT ने उनको 7 दिनों का समय देने से इनकार कर दिया है. जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना इन दिनों विदेश में हैं. उन्होंने एसआईटी के सामने पेश होने के लिए सात दिनों का समय मांगा था, लेकिन जांच एजेंसी ने उनको समय देने से इनकार कर दिया है. पहले खबर थी कि प्रज्वल शुक्रवार को विदेश से वापस लौट सकते हैं. वापस लौटते ही एसआईटी उनको हिरासत में ले लेगी. लेकिन अब प्रज्वल ने पेशी के लिए सात दिनों का समय मांगा, जिससे जांच एजेंसी ने इनकार कर दिया है. प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं. चुनाव से ठीक पहले, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में कथित तौर पर प्रज्वल से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं थीं, जिसके बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी के अनुरोध पर कर्नाटक सरकार ने एसआईटी का गठन किया था. प्रज्वल की पूर्व रसोइया और रिश्तेदार की शिकायत पर उनके खिलाफ होलेनारासीपुरा में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रज्वल ने उसकी बेटी को वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक तरीके से बात की, जिसके कारण बेटी को प्रज्वल को ब्लॉक करना पड़ा.
