स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

SSC CGL Result 2024: सीजीएल टियर 1 परीक्षा परिणाम घोषित, 17 727 पदों के लिए 1 लाख 86 हजार से अधिक उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

SSC CGL Result 2024: सीजीएल टियर 1 परीक्षा परिणाम घोषित, 17 727 पदों के लिए 1 लाख 86 हजार से अधिक उम्मीदवार शॉर्टलिस्टSSC CGL Tier 1 Result 2024 Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने गुरुवार, देर रात आयोग ने तीन लिस्ट की जारीआयोग ने सीजीएल टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ की तान फाइल अपलोड की है. एक लिस्ट जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर ( लिस्ट 1) के पद के लिए टियर-II परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की है, वहीं दूसरी लिस्ट स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II पद और तीसरी लिस्ट अन्य सभी पदों के लिए है. एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ फाइल में सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर के साथ-साथ माता-पिता के नाम भी दिए गए हैं. जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंकएससी: 143.53855एसटी 135.23007ओबीसी 160.65216ईडब्ल्यूएस 161.73406यूआर 167.02061ओएच 133.35717एचएच 95.45162वीएच 122.51903स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II पद के लिए कट-ऑफ अंकएसटी: 134.49545ओबीसी 161.13462ईडब्ल्यूएस 163.50858यूआर 170.65672एचएच 60.66162वीएच 92.05218अन्य सभी पदों के लिए कट-ऑफ अंकएससी: 126.45554एसटी: 111.88930ओबीसी: 146.26291ईडब्ल्यूएस: 142.01963यूआर: 153.18981ईएसएम: 69.92674ओएच: 113.10008एचएच: 64.79156डॉक्यूमेंटस वेरिफिकेशन कब होगाएसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट की घोषणा के बाद उपयोगकर्ता विभागों/संगठनों द्वारा फाइनल राउंड में पहुंचे उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी. आयोग द्वारा जल्द ही इसकी तारीख जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी और मूल दस्तावेजों के साथ डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में उपस्थित होना होगा. 17 हजार से अधिक पदइस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 17,727 पदों को भरना है. एसएससी सीजीएल परीक्षा क्या है?सीजीएल एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका फुल फॉर्म संयुक्त स्नातक स्तरीय होता है. यह परीक्षा सरकारी मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए की जाती है. JSSC CGL 2023: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के नतीजे घोषित, 2231 उम्मीदवार सफल, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन इस दिनएसएससी सीजीएल के चार चरणआयोग द्वारा एसएससी सीजीएल चयन प्रक्रिया के चार चरण होते हैं. प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, तर्क, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा और डेटा व्याख्या जैसे विभिन्न कौशल का परीक्षण किया जाता है. उम्मीदवारों का प्रत्येक चरण में पास होना जरूरी है. पास होने के लिए इतने अंक जरूरीएसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत की जरूरत थी.एसएससी सीजीएट टियर 1 रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check the SSC CGL Tier 1 Result 2024?सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं.इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट्स सेक्शन के तहत टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा. अब यहां से उम्मीदवार अपने नाम या रोल नंबर से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. रिजल्ट की जांच करने के बाद पीडीएफ को डाउनलोड करें भविष्य के लिए सहेजें.

SSC CGL Tier 1 Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इस साल एसएससी टियर 2 परीक्षा के लिए 1 लाख 86 हजार से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए 17 हजार से अधिक पदों को भरा जाना है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button