स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूछा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, शराबबंदी को लेकर पांच साल तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताएं शराबबंदी कब लागू होगी? भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिए बढ़ चढ़कर बातें की थी। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाइयों दोनों की जुबान पर ताला लग गया है।

बैज ने आरोप लगाया है कि राज्य में शराब के नाम पर वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुकानों में कौन सी शराब बिकेगी, कौन से निर्माता के ब्रांड राज्य में बिकेगा, इसके नाम पर कमीशन खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। शराब के इस सुनियोजित घोटाले में उच्च स्तर के लोग संलिप्त हैं। भाजपा सरकार के राज में शराब की कोचियागिरी शुरू हो गई है।

राजनांदगांव एवं प्रदेश के अनेकों स्थानों से खबरें आई हैं कि शराब दुकानों से 200 रुपए प्रति पेटी अतिरिक्त देकर कोचिये गली मोहल्ले में शराब बेच रहे है और इनको पूरा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। बैज ने कहा, साय सरकार कमीशनखोरी के लालच में बार-बार शराब खरीदी के नियमों में बदलाव किया गया है। एफएल-10 का लाइसेंस निरस्त कर सरकार द्वारा सीधे उत्पादक कंपनियों से शराब इसलिए खरीदने का फैसला लिया गया है ताकि कंपनियों से मोटा कमीशन वसूला जाए।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button