स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Adani Group के सभी शेयरों में तूफानी तेजी, रिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार के बाद 18% तक उछले शेयर

Adani Group के सभी शेयरों में तूफानी तेजी, रिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार के बाद 18% तक उछले शेयर आज 27 नवंबर को अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में तेजी देखी गई है. सुबह के कारोबारी सत्र में फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अंबुजा सीमेंट्स, अदाणी विल्मर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन और एनडीटीवी के शेयरों में बढ़ोतरी हुई है. अदाणी टोटल गैस के शेयर में 18% तक की बढ़तअदाणी पावर और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.1:20 बजे अदाणी पावर के शेयर 17.51% की बढ़त के साथ 514.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि अदाणी टोटल गैस के शेयर 18.00% की बढ़त के साथ 683.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं.दोपहर 1 बजे के करीब Adani Group के शेयरों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली,अदाणी टोटल गैस के साथ ही अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी ग्रीन , अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10% से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली.अदाणी ग्रीन के शेयर में 9.29% की तेजी11 बजकर 45 मिनट पर अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर  83.45 अंक यानी 9.29% की तेजी के साथ 982.00 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं. यह शेयर 890 रुपये के लेवल पर खुलने के बाद आज अब तक के कारोबार में 988 के लेवल तक जा चुका है.अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रिश्वतखोरी के आरोपों पर दिया ये बयानबता दें कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया है कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून के तहत रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है. कंपनी का कहना है कि मीडिया रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप के अधिकारियों – गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और वरिष्ठ निदेशक विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून (एफसीपीए) के तहत रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जो कि पूरी तरह गलत हैं. कंपनी के इस बयान के बाद निवेशकों का रुझान सकारात्मक है जिसके कारण अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.#AdaniGroup के शेयरों में शानदार तेजी, #AdaniEnergy में 2.38% से ज्यादा की तेजीLive पढ़ें: https://t.co/gkkf6vwPlS pic.twitter.com/QtZ6tpRBpx— NDTV Profit Hindi (@NDTVProfitHindi) November 27, 2024सुबह 9 बजकर 30 मिनट के करीब अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 3.77%,अदाणी ग्रीन एनर्जी 2.93%, अदाणी पावर 2.83% की बढ़त के साथ 448.45 रुपये पर, अदाणी एंटरप्राइजेज 2.22% ,अदाणी टोटल गैस 1 2.29% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.इसके अलावा अदाणी विल्मर 1.39% ,एनडीटीवी 1.26%,अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन 0.94%, अंबुजा सीमेंट्स 0.68%, एसीसी 0.18% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया.

Adani Group Stocks: बता दें कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया है कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून के तहत रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button