स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

‘सफलता सिर्फ निजी नहीं होती…’, छात्रों से बोले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी

‘सफलता सिर्फ निजी नहीं होती…’, छात्रों से बोले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने सोमवार को अदाणी इंटरनेशनल  स्कूल (Adani International School) के छात्रों संबोधित किया. इस दौरान गौतम अदाणी ने छात्रों से कहा कि सफलता निजी नहीं होती है. सफलता तो तभी होती है जब आप पूरी दुनिया को बेहतर बनाएं. इसी के साथ बेहतर विश्व के लिए भी काम करें. हमारी दुनिया तेजी से बदल रही है. मेरा इस बात में विश्वास है कि शिक्षक केवल परीक्षा के लिए तैयार नहीं करते बल्कि वो आपको जिंदगी के लिए भी तैयार करते हैं.”भविष्य उनका है जो आज साहसिक रूप से सपने देखते हैं” : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी#GautamAdani | #AdaniGroup pic.twitter.com/5u2NiEqm4N— NDTV India (@ndtvindia) January 20, 2025पैरेंटिंग महज बच्चे के भविष्य को आकार देना नहीं…छात्रों से गौतम अदाणी ने कहा कि जब मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी, तो मेरे पास कोई रोडमैप, रिसोर्स और कनेक्शन नहीं था. मेरे पास केवल सपने ही थे. सपने कुछ अर्थपूर्ण चीजें करने के. कुछ ऐसे जो मेरा आत्मविश्वास बढ़ाए. मैं हर दिन यह सपने देखता था. पैरेंटिंग का मतलब महज बच्चे के भविष्य को आकार देना नहीं है, उन्हें देश के भविष्य को बनाने के लिए भी प्रेरित करना है. यहां मौजूद एजुकेटर्स को मेरी सलाह है कि आप  ‘ड्रीम क्रिएटर्स’ (Dream Creators ) हैं. हर पाठ जो आप पढ़ाते हैं, प्रेरणा से भरे हर शब्द जो आप सिखाते हैं, वे जीवन को आकार देते हैं.कुछ अलग करने की कोशिश करते रहे…आज की तेजी से बदलती दुनिया में आपकी भूमिका अब पहले से ज्यादा अहम है. इसलिए निरंतर सपने देखें…छोटी महत्वाकांक्षाओं तक सीमित न रहें. अपनी स्थिति को चुनौती दें और ऐसे समाधान खोजें जो दूसरों को असंभव लगते हैं. इसके साथ ही निरंतर चीजें सीखते रहें. भविष्य अब अधिक प्रतिभाशाली लोगों का नहीं है…यह उन लोगों का है जो सीखने के लिए तैयार हैं. कुछ अलग करने की कोशिश करें. सफलता तब अधिक संतुष्टिदायक होती है जब यह दूसरों को ऊपर ले जाती. मेरा मानना ​​है कि यही सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा है.

छात्रों को संदेश देते हुए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि हमारी दुनिया तेजी से बदल रही है. शिक्षक केवल परीक्षा के लिए तैयार नहीं करते बल्कि वो आपको जिंदगी के लिए भी तैयार करते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button