Syria Civil War LIVE: दमिश्क में काम कर रहा भारतीय दूतावास, सभी नागरिक सुरक्षित – MEA
Syria Civil War LIVE: दमिश्क में काम कर रहा भारतीय दूतावास, सभी नागरिक सुरक्षित – MEASyria War LIVE Updates: सीरिया में विद्रोहियों ने देश के ज्यादातर इलाकों में पर कब्जा कर लिया है. राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सेनाओं के साथ जंग के बाद विद्रोहियों ने रविवार को देश के तीसरे मुख्य शहर होम्स और राजधानी दमिश्क पर पूर्ण नियंत्रण का ऐलान कर दिया है. विद्रोहियों ने 27 नवंबर को जबरदस्त हमला शुरू किया था और महज 11 दिनों में ही असद सरकार को उखाड़ फेंका है. रूस के मुताबिक, राष्ट्रपति बशर अल असद ने देश छोड़ दिया है. वहीं बड़ी संख्या में लोग असद के दमिश्क स्थित घर पहुंचे. यहां पर मौजूद बशर अल असद की तस्वीरों पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा. साथ ही लोगों ने इस घर में जमकर लूटपाट की है.भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि सीरिया संकट के दौरान सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और दमिश्क में भारतीय दूतावास काम कर रहा है. साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में है. उधर, ईरान ने कहा कि उसे उम्मीद है कि ईरान के कट्टर सहयोगी बशर अल-असद के पतन के बावजूद सीरिया के साथ “मैत्रीपूर्ण” संबंध जारी रहेंगे. बता दें कि इस गृहयुद्ध की शुरुआत 2011 में हुई थी, उस दौरान हुई हिंसा में लाखों लोग मारे गए थे, जिसके बाद दुनियाभर में इसे लेकर चिंता जताई गई थी. यह युद्ध बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ शुरू हुआ था, लेकिन अब इसमें कई अलग-अलग समूह शामिल हो गए हैं, जिनमें विद्रोही समूह, आतंकवादी संगठन और अन्य देशों की सेनाएं शामिल हैं. Syria War LIVE Updates:
