स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

घुटनों के बल छत पर खेल रहा था बच्चा, लंगूर ने कर दिया हमला, वीडियो देख लापरवाह पेरेंट्स पर भड़के लोग

घुटनों के बल छत पर खेल रहा था बच्चा, लंगूर ने कर दिया हमला, वीडियो देख लापरवाह पेरेंट्स पर भड़के लोगKid and Langur Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने के बाद किसी के भी पैरों तल जमीन खिसक जाती है. हम बात कर रहे हैं उन वीडियो की, जिसमें जानवर लोगों पर अटैक कर देते हैं. जानवर के लोगों पर अटैक के वीडियो अब सोशल मीडिया पर आम हो चुके हैं. वहीं, अब जानवर जंगलों के साथ-साथ गली मोहल्ले में भी पहुंचकर लोगों पर अटैक कर रहे हैं. आए दिन गांव में शेर, टाइगर और तेंदुए के घुसने की खबरें आ रही हैं. वहीं, इन सबके बीच बंदर और लंगूरों का भी घर की छतों पर अलग आतंक देखने को मिलता रहता है. अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में घुटने के बल चलने वाले बच्चे पर लंगूर अटैक करता दिख रहा है.लगूंर से भिड़ा बच्चा (Kid and Langoor)दरअसल, घुटने के बल चलता यह बच्चा अपने घर की छत पर बैठे लंगूर के पास पहुंच जाता है, जबकि उसके घरवाले भी वहां मौजूद होते हैं. दूसरी तरफ लंगूर इस बच्चे पर अटैक कर देता है और उसका सिर जमीन पर दे मारता है. बच्चा भी लंगूर को दो-चार हाथ मारकर अपनी जान छुड़ाकर भाग जाता है. वीडियो में बच्चे को लंगूर से बचाने की जगह घरवाले छत पर बिछी चटाई पर बैठकर यह सारा नजारा आराम से देख रहे होते हैं. वहीं अब लोगों का इस वीडियो को देखने के बाद बच्चे की फैमिली पर जमकर गुस्सा फूट रहा है.यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by sugi Vishwakarma ???? (@sugi_vishwakarma_147)बच्चे की जान खतरे में देख लोगों का फूटा गुस्सा (Langur attacks toddler on roof)इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘इसमें हंसने की क्या बात है, वो बच्चा खतरे में है’. दूसरा यूजर लिखता है, ‘शर्मनाक वीडियो, बेहूदा लोग’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इसमें कोई फन नहीं हैं, मूर्ख हैं वो जिसने बच्चे को बचाने की जगह वीडियो रिकॉर्ड किया’. चौथे यूजर ने लिखा, ‘क्या मजाक है ये, बच्चे की लाइफ से खेल रहे हो मूर्खों’. पांचवें यूजर ने लिखा है, ‘लानत है ऐसे पेरेंट्स पर जो अपने बच्चों का ख्याल नहीं रखते हैं’. इस वीडियो पर अब लोगों का ऐसे ही गुस्सा फूट रहा है. कई यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपने गुस्से वाले इमोजी शेयर किए हैं. बता दें कि, इस वीडियो पर 20 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं.ये भी पढ़ें:- ये है दुनिया का सबसे महंगा नमक  

छत पर टहल रहे घुटने के बल चलने वाले बच्चे पर लंगूर ने किया हमला. वीडियो देख अटक जाएंगी सांसें.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button