Ramayana के फर्स्ट लुक टीजर को एक दिन में मिले लगभग 15 मिलियन व्यू, इस दिन में सिनेमा घरों में आएगी मूवी…

मुंबई। फिल्म Ramayana का फर्स्ट लुक टीजर आते ही जिस तरह का माहौल बना है, वह साफ दिखाता है कि यह प्रोजेक्ट पहले से ही बहुत बड़ा बज़ क्रिएट कर चुका है। लगभग 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर को सिर्फ एक दिन में 15मिलियन+ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैl
इस फ़िल्म का फर्स्ट पार्ट दिवाली 2026 और सेकेंड पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा। इस पूरे रिएक्शन वेव में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं।
Ranbir Kapoor को श्रीराम के रूप में काफी सराहना मिल रही है। लोगों को उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस दोनों पसंद आए हैं। Siddharth Anand (जिन्होंने Pathaan डायरेक्ट की थी) ने टीजर को “गजब” बताया और दिवाली रिलीज का इंतजार जताया। Karan Johar ने खास तौर पर रणबीर के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने किरदार को “श्रद्धा और पवित्रता” के साथ निभाया है। डायरेक्टर Nitesh Tiwari के विज़न की भी इंडस्ट्री में खूब तारीफ हो रही है।



