स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

दांत के दर्द से फौरन राहत दिलाने में मदद कर सकती है ये एक चीज, तकलीफ हो जाएगी छूमंतर

दांत के दर्द से फौरन राहत दिलाने में मदद कर सकती है ये एक चीज, तकलीफ हो जाएगी छूमंतरToothache Home Remedies: दांत में होने वाला दर्द कई बार बेहद असहनीय हो जाता है. इस दर्द के पीछे की कई वजह हो सकती हैं. दांतों की ठीक से साफ-सफाई ना करने की वजह से उनमें सड़न होने लगती है जो दांत दर्द का कारण बन सकती है. वैसे तो इस दर्द से राहत पाने के लिए कई दवाइयां मिलती हैं. लेकिन इससे राहत पाने में आपकी मदद कुछ घरेलू नुस्खे भी कर सकते हैं. ये घरेलू नुस्खे दांतों के दर्द (Toothache) से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानें ये नुस्खे कौन-कौनसे हैं और अनेक कारणों के चलते होने वाले दांतों के दर्द को दूर करने के लिए इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है. दांत दर्द से तुरंत राहत पाने के घरेलू नुस्खे ( Home remedies to get instant relief from toothache)लौंग का तेलदांत के दर्द सा राहत दिलाने में लौंग का तेल बेहद उपयोगी माना जाता है. यह दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है. दरअसल लौंग में एंटीसेप्टिक और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं दांत के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं. लौंग अगर आपके पास लौंग का तेल मौजूद नहीं है तो आप लौंग के इस्तेमाल से भी इस दर्द से राहत पा सकते हैं. इसके लिए आप एक लौंग को उस दांत के नीचे दबा कर रख लें जिसमें दर्द हो रहा है. लौंग में पाए जाने वाले तत्व बैक्टीरिया को मारते हैं और संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकते हैं.नमक का पानी दांत दर्द में राहत पाने के लिए नमक का पानी भी बेहद फायदेमंद साबित होता है. दर्द होने पर आप गुनगुने पानी में नमक मिलाकर इससे कुल्ला कर सकते हैं. ये दर्द में राहत देता है.

Toothache Home Remedies: दांत में होने वाला दर्द कई बार बेहद असहनीय हो जाता है. इस दर्द के पीछे की कई वजह हो सकती हैं. इस दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button